फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scooter rider dies in accident

घूमने निकले स्कूटी सवार की दुर्घटना में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider dies in accident
मृतक दिनेश अनेजा का आधार कार्ड। - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे रामगढ़ पुल के पास रामपुर से रानीखेत की ओर जा रही एक स्कूटी रपट गई, जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे टैक्सी चालक ने उन्हें किसी तरह सीएचसी पहुंचाया, जहां एक घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं देर शाम मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक बादली, टांडा जिला रामपुर निवासी दिनेश कुमार अनेजा (38) पुत्र अमरनाथ अनेजा और उनके साथ सुनील कुमार पुत्र राम किशन (33) रानीखेत की ओर घूमने जा रहे थे। सीएचसी के डॉ. निकित कुमार ने बताया कि हादसे में घायल दिनेश कुमार ने दम तोड़ दिया है, जबकि सुनील को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर उनके आगे चल रहे साथी मुकेश कुमार और रजत भी अस्पताल पहुंच गए। रजत ने बताया कि दिनेश बादली टांडा में पीएनबी का सीएससी केंद्र चलाते थे। दिनेश के दो बच्चे हैं। खैरना चौकी पुलिस की सूचना पर परिजन देर शाम यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed