{"_id":"3f47d190e59fa84eb1dee0a162312cd5","slug":"scissors-fair-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंची मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंची मेले की तैयारियां शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, भवाली
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली-अल्मोड़ा एनएच से लगी उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के किनारे स्थित बाबा नीब करौली महाराज के आश्रम कैंची धाम में हर साल 15 जून को लगने वाले कैंची मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि कैंची मेले से पूर्व मंदिर में हर साल अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है।
विज्ञापन
उक्त दोनों कार्यक्रम 14 जून तक चलते हैं। मेले में उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जूते-चप्पल के लिए अलग-अलग स्थानों पर स्टैंड लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेलार्थियों के मंदिर में प्रवेश से लेकर निकासी तक के लिए अलग-अलग गेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
सभी मेलार्थियों को प्रसाद उपलब्ध हो, इसके लिए भी अलग-अलग स्टैंड बनाए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर के बाहर समुचित सफाई की भी व्यवस्था की जाएगी। ट्रस्ट प्रबंधक जोशी ने बताया कि मेले की तैयारियां को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन को भी शीघ्र ही पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन