फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scientists from Asian countries will share experiences to tackle air pollution

वायु प्रदूषण से निपटने को अनुभव सांझा करेंगे एशियाई देशों के वैज्ञानिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Scientists from Asian countries will share experiences to tackle air pollution
नैनीताल स्थित जोखिया रिसोर्ट में देश विदेश के वैज्ञानिकों का दल। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) की ओर से वायु प्रदूषण को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। समापन पर कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे शोधार्थियों को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इनमें दो शोधार्थी एरीज के भी थे। कार्यशाला में तय किया कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एशियाई देश न केवल डाटा का आदान-प्रदान करेंगे, बल्कि अपने अनुभवों को भी साझा करेंगे।
विज्ञापन

नैनीताल-भवाली रोड में जोखिया स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यशाला की जानकारी देते हुए एरीज के वायुमंडलीय वैज्ञानिक और कार्यशाला समन्वयक डॉ. मनीष नाजा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला में एशिया के विभिन्न देशों से पहुंचे वैज्ञानिकों ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों की ओर से प्रस्तुत सुझावों के आधार पर अगले दो-तीन दिन में रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे केंद्र सरकार को भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में 19 विदेशी और दस भारतीय शोधार्थियों ने हिस्सा लेकर वायुमंडल में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर शोध पत्र प्रस्तुत किए। डॉ. नाजा ने बताया कि बेहतरीन प्रस्तुति और मूल्यांकन के लिए एरीज के दो शोधार्थियों प्रज्ज्वल रावत और प्रियंका श्रीवास्तव के अलावा जापान, बांग्लादेश और कंबोडिया के एक-एक शोधार्थी को अवॉर्ड से नवाजा गया। समापन अवसर पर भौतिकी रिसर्च अनुसंधान प्रयोगशाला अहमदाबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. श्याम लाल, जापान के वैज्ञानिक डॉ. हीरो सीता निमोतो, सिंगापुर के वैज्ञानिक डॉ. डेविट कोहे, ताइवान के डॉ.साईकुन कैंडिस, प्रो.सरीन एरो सेेल, डॉ.अब्दुल सलाम, डॉ. कैंडिस, एरीज के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. समरेश भट्टाचार्य, डॉ. वीसी दुम्का आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed