फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Schools that increase fees will be punished first

Nainital News: फीस बढ़ाने वाले स्कूल नपेंगे सबसे पहले

Wed, 16 Apr 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 16 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Schools that increase fees will be punished first
हल्द्वानी। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक शिक्षा विभाग की ईमेल आईडी पर स्कूल की नाम सहित शिकायतें कर रहे हैं। इसमें सबसे अधिक शिकायतें फीस वृद्धि की हुई हैं। शिक्षा विभाग मेल पर आई शिकायतों की समीक्षा कर रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले उन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी जिन्होंने सबसे ज्यादा फीस बढ़ाई है।
विज्ञापन

सीईओ कार्यालय के मुताबिक अब तक 30 से अधिक शिकायतें मेल पर मिली हैं। इसमें फीस बढ़ाने की शिकायत सबसे अधिक हैं। अतिरिक्त किताबें, ड्रेस, एनुअल चार्ज, प्रवेश फीस आदि की भी शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन

इधर निजी स्कूलों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि उनकी शिकायतों का शिक्षा विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। स्कूलों ने बच्चों की फीस बढ़ा दी है, ड्रेस बदल दी है, एनुअल चार्ज वसूल लिया है, बस का किराया बढ़ा दिया है, अतिरिक्त किताबें लाद दी हैं। लेकिन इन सब पर रोक नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक संघर्ष समिति के संयोजक मदन मोहन जोशी ने कहा कि विभाग निजी स्कूलों के खिलाफ की जा रही शिकायतों का संज्ञान नहीं ले रहा है। यही समय है, जब स्कूलों की मनमानी रोकी जा सकती है। अभिभावक लगातार फीस एक्ट बनाने की मांग कर रहे हैं। वे इस संबंध में शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी दे चुके हैं।
कोट
निजी स्कूलों के खिलाफ विभाग की ईमेल आईडी पर मिल रही शिकायतों की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीएल टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed