फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   schools haldwani

Nainital News: स्कूलों के बाहर वाहन खड़े करने पर कसा शिकंजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
schools haldwani
हल्द्वानी में बियर शिवा स्कूल में बसों की पार्किंग व  छुट्टी के समय लग रहे जाम को लेकर छापा मार
हल्द्वानी।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर स्कूलों के बाहर खड़े वाहन जाम का सबब बन रहे हैं। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। चार वाहनों पर चस्पा चालान किए। साथ ही चार स्कूलों को नोटिस दिया जा रहा है।

नैनीताल रोड पर स्कूलों और अभिभावकों के वाहन खड़े होने के कारण छुट्टी के समय जाम लग जाता है। डीएम वंदना ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने नैनीताल रोड के स्कूलों को अपने और अभिभावकों के वाहन स्कूल की पार्किंग में खड़े करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने 11 स्कूलों के प्रबंधकों के साथ बैठक की थी। सभी स्कूलों ने पार्किंग अंदर करने की हामी भरी थी। सोमवार को जब स्कूल खुले तो स्थिति पूर्व की तरह थी। स्कूल की छुट्टी होने पर नैनीताल रोड में जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ट्रैफिक पुलिस के साथ नैनीताल रोड के स्कूलों में गईं। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी कि दोबारा स्कूल और अभिभावकों के वाहन सड़क पर पार्क हुए तो कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने स्कूल के बाहर खड़े चार वाहनों का चस्पा चालान भी किया। बियरशिबा स्कूल के पास सड़क किनारे लगने वाले फड़ भी हटवा दिया गया। साथ ही ठेले भी स्कूल के सामने से हटाए गए।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार से सभी स्कूल प्रबंधक अपने स्कूल के आगे वॉलिटिंयर खड़ा करेंगे। स्कूलों के आग ठेले भी नहीं लगेंगे। बताया कि चार स्कूलों को 133 का नोटिस दिया जा रहा है।

हल्द्वानी में बियर शिवा स्कूल में बसों की पार्किंग व  छुट्टी के समय लग रहे जाम को लेकर छापा मार

हल्द्वानी में बियर शिवा स्कूल में बसों की पार्किंग व  छुट्टी के समय लग रहे जाम को लेकर छापा मार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article