फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   School running without recognition sealed

Nainital News: बिना मान्यता चल रहा स्कूल किया सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
School running without recognition sealed
हल्द्वानी। बिना मान्यता के लामाचौड़ क्षेत्र में चल रहे न्यू हैरिटेज एजुकेशन सोसायटी स्कूल हल्द्वानी को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को निजी और सरकारी स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को कुमाऊं कमिश्नर के जनता दरबार में शिकायत आई कि न्यू हैरिटेज एजुकेशन सोसायटी स्कूल हल्द्वानी बिना मान्यता के चल रहा है। इस पर कमिश्नर रावत ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूल को सील करने के आदेश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर स्कूल सील करने में सहयोग मांगा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नायब तहसीलदार युगल पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा को मौके पर भेजा। टीम ने विद्यालय को सील कर दिया।
विज्ञापन


कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि ये मामला 15 अप्रैल 2023 से चल रहा था। कहा कि शिक्षा विभाग ने एक मई 2023 को विद्यालय पर एक लाख का जुर्माना लगाया था। साथ ही 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त अर्थदंड लगाने की संस्तुति की थी। तब से शिक्षा विभाग पत्र-पत्र खेल रहा था। कहा कि यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निजी और सरकारी स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed