Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   scam was exposed when the process of converting government land to freehold and starting construction began

Uk: सरकारी भूमि को फ्रीहोल्ड कराकर बेचा, निर्माण शुरू हुआ तो खुला भेद

Sat, 03 Jan 2026 10:18 AM IST
गायत्री जोशी नवनीत सिंह बिष्ट
नवनीत सिंह बिष्ट Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 03 Jan 2026 10:18 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर में भूमाफियाओं ने सरकारी भूमि को गुपचुप तरीके से फ्रीहोल्ड कराकर बेच दिया। भवन निर्माण शुरू किए जाने पर इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन
scam was exposed when the process of converting government land to freehold and starting construction began
तिकोनिया में इसी सरकारी भूमि को फ्रीहोल्ड कर किया जा रहा निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में भूमाफियाओं ने सरकारी भूमि को गुपचुप तरीके से फ्रीहोल्ड कराकर बेच दिया। भवन निर्माण शुरू किए जाने पर इसका खुलासा हुआ। मामले में यूपीसीएल व जल संस्थान ने जिला विकास प्राधिकरण और नगर निगम प्रशासन को पत्र भेजा गया है। फिलहाल मौके पर निर्माण कार्य बंद है।

विज्ञापन

तिकोनिया में यूपीसीएल और जल संस्थान कार्यालय के पीछे सरकारी भूमि है। यूपी के जमाने में इस भूमि पर विद्युत परिषद के कर्मचारियों के आवास बने थे। उस दौरान परिषद के अधीन नगरपालिका, जल संस्थान और ऊर्जा निगम आते थे। बाद में परिषद से जुड़े विभाग अलग-अलग हो गए लेकिन यहां आवास पर कर्मचारियों का कब्जा बरकरार रहा।

विज्ञापन

पिछले दिनों इनमें से एक आवास को ढहा कर पुनर्निर्माण शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही यूपीसीएल व जल संस्थान हरकत में आया और प्रशासन को मामले से अवगत कराया। जांच में पता चला कि वर्ष 2022 में इस भूमि को फ्रीहोल्ड कराने के बाद बेच दिया गया है। मामले में प्रशासनिक सिस्टम पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा

यूपीसीएल कार्यालय के पीछे पार्किंग बनी है। यहां कार आदि वाहन खड़े किए जाते हैं। निर्माण शुरू होने पर पार्किंग स्थल को जाने का रास्ता भी बंद हो गया। इस पर जांच कराई तो मामला खुला। इस जमीन पर जल संस्थान के एसई के आवास का रास्ता भी है। इस मामले के उजागर होने के बाद शहर में अन्य स्थानों पर भी फ्रीहोल्ड कराई जमीनें संदेह के दायरे में आ गई हैं।

सरकारी भूमि पर निर्माण का पता चलते ही विकास प्राधिकरण और नगर आयुक्त को पत्र भेजा गया है। निर्माण की वजह से ऊर्जा निगम के पार्किंग स्थल पर जाने के लिए जगह नहीं बच रही है। - प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल

 

जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है वहां से मुख्य पेयजल लाइन भी जा रही है। काम शुरू करने से पहले संस्थान से कोई एनओसी नहीं ली गई है। इस संबंध में विकास प्राधिकरण और नगर निगम प्रशासन को पत्र भेज अवगत कराया गया है। - आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान

मामला गंभीर है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी, नैनीताल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed