{"_id":"5dc8735a8ebc3e5b6b45b38b","slug":"satguru-nanak-pragati-mitti-mud-jag-chanan-hoa-haldwani-news-hld3635367160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानन होआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानन होआ
विज्ञापन
हल्द्वानी में श्री गुरूनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकले नगर कीर्तन में गुरूवाणी ?
हल्द्वानी। सिखों के पहले गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव के 550 वे प्रकाशोत्सव गुरु पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान से शुरू हुआ नगर कीर्तन नैनीताल रोड मुख्य मार्ग होते खालसा गर्ल्स इंटर कालेज परिसर तक पहुंचा। निशान साहिब की अगुवाई में हुए नगर कीर्तन में घोड़ों पर सवार सिख योद्धा युद्ध कौशल का हुनर का प्रदर्शन किया।
निडर खालसा गतका दल के सदस्यों ने पुराने सिख युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को आश्चर्य चकित कर दिया। पांच बाइकों पर सवार सिख युवा निशान साहिब लगाकर ‘झूलदे ही रहेंगे निशान केसरी, खालसे नु मिली पहचान केसरी’ गीत गाते हुए नगर कीर्तन में शामिल हुए, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। खालसा स्कूल एवं श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल के छात्र छात्राओं का दल शबद कीर्तन एवं पंजाबी लोक संस्कृति का प्रदर्शन कर नगर कीर्तन में चार चाँद लगा रहे थे।
नगर कीर्तन में शामिल विभिन्न झांकियां गुरु नानक देव जी के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए संदेश से से परिचित करा रहे थे। गुरुवाणी के साथ ही पर्यावरण बचाओ और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने संबंधी सामाजिक संदेश भी झांकियों के माध्यम से दिए गए। नगर कीर्तन के लिए पूरे शहर को तोरण द्वार एवं झालरों से सजाया गया था। जगह-जगह भव्य तोरण द्वार बनाए गए थे। पूरे शहर और गुरुद्वारे को बिजली झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
संगत की ओर से जगह-जगह नगर कीर्तन पर पुष्पवर्षा की गई। लाउड स्पीकरों से गुरुवाणी के पवित्र संदेश पूरे शहर में गूंज रहे थे। नगर कीर्तन में संगत द्वारा शबदी जत्थों के रूप में ‘कल तारण गुरु नानक आया’ और ‘सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानन होआ’ आदि शबदों का गायन किया। अंत में पांच प्यारे साहिबान की अगुवाई में फूलों से सजी सुंदर पालकी में सिखों के पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित थे। उनके आगे हजारों की संख्या में संगत ने माथा टेक गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया।
नगर कीर्तन के दौरान मार्ग में जगह-जगह जलपान के स्टाल लगाए गए थे। नगर कीर्तन के समापन के बाद गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा कमेटी की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा गुर सिंह सभा की ओर से सभी ने शहर की गुरुद्वारा साहिब कमेटियों, सहयोगी संस्थाओं, सेवादारों, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का आभार जताया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नगर कीर्तन में विशेष सहयोग देने के लिए नरेंद्रजीत सिंह रोडू का भी आभार जताया। नगर कीर्तन के अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व मंडी सभापति सुमित हृदयेश, हरिशरणम जन प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाई जी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या, गुरुदेव सिंह, हरभजन सिंह, भूपिंदर सिंह, सनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।