फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sarthak became champion.

शतरंज : वरिष्ठ वर्ग में पौड़ी के सार्थक रावत बने चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sarthak became champion.
किच्छा में शतरंज के विजयी खिलाड़ी व आयोजक। संवाद - फोटो : KITCHHA
किच्छा। 16वीं राज्यस्तरीय ओपन चेस चैंपियनशिप में देहरादून की जसमायरा गुंबर और पौड़ी के सार्थक रावत ने पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में अंडर 13, अंडर 15 और सीनियर ओपन/गर्ल्स के लिए शतरंज के खिलाड़ियों ने अपने पैंतरे आजमाए।
विज्ञापन

अंतिम मुख्य मुकाबलों के परिणाम में अंडर 13 महिला वर्ग में सैराली पटनायक 4 अंकों के साथ प्रथम, जसमायरा गुंबर 3 अंकों के साथ द्वितीय रहीं। ओपन महिला वर्ग में जसमायरा गुंबर 3 अंकों के साथ और इशिका बांगा ने 2 अंकों के साथ क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहीं। युक्तिका दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर व अवन्या चौहान एक अंक के साथ चौथे स्थान पर और श्रेया सिंह एक अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर 15 महिला वर्ग में श्रेया राणा 2.5 अंक के साथ पहले, सैराली पटनायक 2 अंक के साथ दूसरे व जसमायरा गुंबर 1.5 अंक के साथ तीसरे व दिया चौथे स्थान पर रहीं। अंडर 15 पुरुष ओपन वर्ग में सद्भव रौतेला 4 अंकों के साथ पहले, प्रत्यूष फुलारा 3 अंकों के साथ दूसरे व हरनीध सिंह 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 13 ओपन वर्ग में शुभ सिंह सैनी ने 4.5 अंक के साथ प्रथम व अभिनीत सिन्हा 4 अंकों के साथ द्वितीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में 4.5 अंकों के साथ सभी को पीछे छोड़ते हुए पौड़ी के सार्थक रावत उत्तराखंड के चैंपियन बने। 4 अंकों के साथ अमित ढौडियाल दूसरे औ 4 अंकों के साथ ही शुभ सिंह सैनी तीसरे स्थान और 3.5 अंकों के साथ सद्भव रौतेला चौथे स्थान पर रहे।

आयोजकों ने बताया कि विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले चेस एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल के पूर्व अध्यक्ष स्व. धीरज सिंह रघुवंशी को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि डीआईजी सैंथिल अबुदई कृष्णा राज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां इंटरनेशनल ऑर्बिटर आरएस तिवारी, संजीव चौधरी, सीमा सिंह, रश्मि आनंद भूपेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed