फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sarsangh chalak in Haldwani

प्रदेश में प्रचारकों की संख्या तीन गुना करने पर मंथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sarsangh chalak in Haldwani
हल्द्वानी। आरएसएस के प्रदेश में प्रचारकों की संख्या करीब 125 है। संघ आने वाले समय में प्रचारकों की संख्या तीन गुना बढ़ाते हुए तीन सौ तक करने पर विचार कर रहा है। आम्रपाली संस्थान में प्रचारकों की बैठक में इस पर मंथन हुआ। बैठक में आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत भी शामिल हुए। इसके अलावा प्रचारकों और संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों से जुड़े स्वयं सेवकों से परिचय का कार्यक्रम भी रखा गया था।
विज्ञापन

अंतिम परिचय सत्र में संघ प्रमुख ने कहा कि व्यवस्था एकदम शानदार हो तो भी समीक्षा करनी चाहिए। अगली बार और बेहतर हो, इसकी चर्चा जरूर करनी चाहिए।
बच्चों को उनकी रुचि के अनुरूप शिक्षा दें
सवाल-जवाब के सत्र में अध्यापक कैसे नई पीढ़ी को पढ़ाएं, इस पर डॉ. भागवत ने कहा हर बच्चे को उसकी रुचि के अनुसार शिक्षा देनी चाहिए। उसके लिए हमें वैसा मॉडल तैयार करना होगा, उसी के अनुरूप ही हमें शिक्षक भी तैयार करने होंगे। नैतिक शिक्षा, संस्कारी शिक्षा देना अध्यापक का दायित्व है और यदि किसी बच्चे की कोई व्यक्तिगत दिक्कत है तो उसे भी दूर करना अध्यापक का कर्तव्य है।
विज्ञापन

प्रतिपक्ष की राजनीति होनी चाहिए
हल्द्वानी। भागवत ने कहा कि देश में विपक्ष नहीं प्रतिपक्ष की राजनीति होनी चाहिए। जो राष्ट्रीय होनी चाहिए। विपक्ष की राजनीति विरोध की है। प्रतिपक्ष की राजनीति सहमति-असहमति पर आधारित होती है। एक सवाल के जवाब में डॉ. भागवत ने कहा कि 2024 तक के संघ के कार्य निश्चित कर दिए गए हैं। सौ साल 2025 में होंगे उसके लिए 2024 आने पर योजना सामने आएगी। रात को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से आरएसएस प्रमुख काठगोदाम- दिल्ली- जैसलमेर विशेष ट्रेन से रवाना हो गए। इस दौरान संघ के प्रांत सरसंघ चालक राकेश भट्ट, सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, प्रांत प्रचारक युद्धवीर, विभाग प्रचारक नरेंद्र, जिला सरसंघ चालक डॉ. नीलांबर भट्ट, नगर सरसंघ चालक विवेक कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन और पारिजात का पौधा लगाया
हल्द्वानी। आरएसएस संघ चालक भागवत ने आम्रपाली संस्थान में चंदन और पारिजात का पौधा लगाया। उन्होंने परिवार प्रबोधन कार्यक्रम में पौधे लगाने का संदेश भी दिया था। इस दौरान आम्रपाली शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सीएल ढींगरा, सचिव नरेंद्र ढींगरा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय ढींगरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed