{"_id":"687c02b599dcd780b30b2e0d","slug":"sarika-took-up-the-campaign-against-drug-addiction-and-care-of-stray-animals-nainital-news-c-238-1-shld1023-116771-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सारिका ने नशे के खिलाफ मुहिम और लावारिस पशुओं की देखभाल का उठाया बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सारिका ने नशे के खिलाफ मुहिम और लावारिस पशुओं की देखभाल का उठाया बीड़ा
Sun, 20 Jul 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। स्थानीय निवासी सारिका जोशी ने कोर एसेंस लाइफ रूट फाउंडेशन की मदद से शहर में नशे के खिलाफ जागरूकता, पौधरोपण और लावारिस पशुओं के देखभाल का बीड़ा उठाया है। समाज हित में कार्य कर रही उनकी टीम से शहर के नागरिक भी जुड़ने लगे हैं।
सारिका बताती हैं कि उनकी टीम लावारिस जानवरों को गोशाला भिजवाने का काम कर रही है। जरूरतमंद बच्चों की मदद के साथ उन युवाओं की काउंसलिंग की जा रही है जो नशे के आदी हो चुके है। नशे के दुष्परिणामों बताने के साथ वह ऐसे युवाओं को नशामुक्ति केंद्र पहुंचाने का काम कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि शहर में सफाई अभियान के दौरान उन्हें नशीले इंजेक्शन, शराब की खाली बोतलें पड़ी दिखाई दीं। इसे देख उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। वह सफाई अभियान चलाने के साथ कार्यशाला का आयोजन कर समाज को जागरूक कर रहीं हैं। टीम में ज्योति, राजेंद्र, सोनिया, प्रियांशु आदि हैं।