फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sardar of Khatu is very influential...

Nainital News: खाटू का सरदार है बड़ा असरदार...

Mon, 30 Sep 2024 03:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 30 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Sardar of Khatu is very influential...
फोटो - लालकुआं में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन में प्रस्तुति देते कलाकार।
लालकुआं (नैनीताल)। श्याम परिवार की ओर से शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के व्यवस्थापक और महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति महाराज ने किया। महोत्सव में कानपुर से आईं भजन प्रवाहिका लकी वाजपेयी, समस्तीपुर (बिहार) की रेशमी शर्मा और पीलीभीत के सुलभ आनंद ने रातभर कई मनभावन भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

भजन गायकों ने खाटू का सरदार है बड़ा असरदार..., खाटू ना जाऊं तो जी घबराता है..., खाटू जी में एक मकान अपना होना चाहिए..., ना मैं मांगू खेल खिलौना ना मैं लाल फरारी...’ बाबा हमें तेरी आदत हो गई है....’ आदि भजन गाए। रविवार की सुबह पं. राजीव गौड़ की ओर से हवन और अनुष्ठान चलाए गए। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहां दीपेंद्र कोश्यारी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, सोनू गोयल, राहुल मित्तल, राजेश अग्रवाल, मुकेश सैनी, मोनू गोयल, गौरव गोयल, सुमित अग्रवाल, गौरव गर्ग, अमित बंसल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed