फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sanjay became the provincial president and Pramod became the secretary

Nainital News: संजय प्रांतीय अध्यक्ष और प्रमोद बने सचिव

Mon, 17 Nov 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 17 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sanjay became the provincial president and Pramod became the secretary
16एचएलडी 11। रविवार को नई कार्यकारिणी अधिवेशन के चयनित सदस्य।
हल्द्वानी। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में संजय नेगी प्रांतीय अध्यक्ष और गिरीश तिवारी महामंत्री मनोनीत हुए। चुनाव में 300 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार में रविवार को एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर चुनाव प्रक्रिया अपनाने से नए लोगों को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है। प्रांतीय महामंत्री गिरीश तिवारी ने बताया कि चुनाव में 13 जिलों के अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। करीब तीन घंट चली चुनावी प्रक्रिया के बाद नीरज गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित जोशी को उपाध्यक्ष, कमल वर्मा को संगठन मंत्री, पंकज गोस्वामी को संयुक्त मंत्री, मोहित कनवाल को कुमाऊं अध्यक्ष, सुनील चौहान को गढ़वाल अध्यक्ष, प्रमोद नौटियाल को सचिव और राकेश भट्ट को निर्विरोध प्रवक्ता चुना गया। नव मनोनीत प्रांतीय अध्यक्ष संजय नेगी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन के किसी भी सदस्य के मुसीबत में होने पर हमेशा साथ खड़े रहेंगे। निस्वार्थ रूप से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दायित्वधारी सुरेश भट्ट समेत स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश पंत आदि मौजूद रहे। संचालन मीनाक्षी कृति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed