{"_id":"664163f6a3d826eb76094ba5","slug":"salute-to-the-struggle-15-women-got-honour-haldwani-news-c-238-1-ntl1002-105100-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संघर्ष को सलाम, 15 महिलाओं को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संघर्ष को सलाम, 15 महिलाओं को मिला सम्मान
Mon, 13 May 2024 06:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 13 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मातृ दिवस के मौके पर रविवार को लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से 15 ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने संघर्ष कर अपने बच्चों को अच्छे मुकाम पर पहुंचाया है। इसके साथ ही विमला तिवारी को सुपर मॉम, स्वाति जैन को गॉर्जियस, गीता नैनवाल को मिसेज ब्यूटीफुल, ऊषा भट्ट को मिसेज इंटेलीजेंट और आशा जोशी को मिसेज हंसल का खिताब दिया गया। गुलशीन, सुमन पंत को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा।
रविवार को क्लब ने नैनीताल बैंक के सहयोग से गोवर्धन कीर्तन हॉल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने सभी को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे नैनीताल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक पवन कुमार चौधरी व केनरा बैंक की प्रबंधक प्राची आर्या ने क्लब के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति, तनप्रीत कौर ने किया। इस मौके पर हेमा भट्ट, रानी साह, मीनू बुधलाकोटी, जीवंती भट्ट, अमिता साह, सीमा सेठ, कविता गंगोला, तनू सिंह, कविता त्रिपाठी, रेखा पंत, अमिता शेरवानी, आभा साह, संगीता श्रीवास्तव, रमा तिवारी, मधुमिता आदि मौजूद रहे।
सेंट जोंस स्कूल को किया पुरस्कृत
नैनीताल। सेंट जोंस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मेरी मां पर आधारित नाटक का मंचन किया। रश्मि सिराला, हीरा नयाल, रजनी चौधरी और प्रगति जैन ने जीजा बाई पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। वहीं बोल पहचानो की युगल प्रतियोगिता में चारू चौधरी व पवन चौधरी, रानी साह व मीनाक्षी कीर्ति, जीवंती भट्ट व ज्योति वर्मा, विनीता पांडे व कविता त्रिपाठी, कंचन जोशी व लीला राज, सीमा सेठ व गीता साह, ज्योति भट्ट व गीता नैनवाल, दीपा पांडे व हिमांशु पाण्डे, ज्योति ढौंडियाल एवं तनप्रीत ने पुरस्कार प्राप्त किए।