फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Salim was murdered for robbing the car, three people arrested, car, Aadhar card and mobile recovered

कार लूटने के लिए की गई थी सलीम की हत्या, तीन अाराेेपी गिरफ्तार, कार, आधार कार्ड और मोबाइल बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Salim was murdered for robbing the car, three people arrested, car, Aadhar card and mobile recovered
हल्द्वानी। देहरादून के टैक्सी चालक सलीम की हत्या कार लूटने के लिए की गई थी। रामनगर पुलिस और एसओजी की टीम ने सहारनपुर निवासी तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटी गई होंडा सिटी कार, मोबाइल और सलीम का आधार कार्ड भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने शनिवार को बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि 28 जून को रामनगर पीरूमदारा स्थित हिम्मतपुर ब्लाक के पास पुलिया के नीचे चालक सलीम का शव बरामद हुआ था। रिस्पनानगर नेहरू कालोनी देहरादून निवासी उमैर राही ने शव की शिनाख्त कर रामनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया कि उसके पिता 27 जून को टैक्सी लेकर नैनीताल के लिए गए थे। बुकिंग देवभूमि कैब से जुड़े अरशद खान ने करवाई थी। बुकिंग लेकर जाने के बाद पिता का मोबाइल बंद हो गया था।
विज्ञापन

ऐसे हुई शिनाख्त
हल्द्वानी। पुलिस ने जांच में पाया कि सलीम की शर्ट पर स्टार डिजाइनर का टैग लगा है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ रामनगर के नेतृत्व में पुलिस ने टैग को गूगल पर सर्च किया। पता चला कि बरेली, मुरादाबाद और देहरादून में स्टार डिजाइनर की फर्म है। पुलिस टैग के सहारे देहरादून के धर्मपुर पहुंची। डिजाइनर ने फोटो देखने के बाद बताया कि यह व्यक्ति नेहरू कालोनी का हो सकता है। काफी छानबीन के बाद पुलिस रिस्पनानगर नेहरू कालोनी में सलीम के घर पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटे गए मोबाइल से बुक कराई थी टैक्सी
हल्द्वानी। उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से टैक्सी बुक की गई, वह लूटा गया था। सहारनपुर जिले के संतनगर नुमाइशकैंप निवासी परमजीत का मोबाइल 25 जून को बाइक सवारों ने लूट लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि सहारनपुर जिले के समादार कुतुबशेर निवासी तंजील अली और सूर्या कालोनी पोंटा साहिब निवासी परमिंदर सिंह उर्फ पम्मी कार लूट में शामिल हैं।
ठाकुरद्वारा में पकड़े गए आरोपी
हल्द्वानी। पुलिस को सर्विलांस के आधार पर जानकारी मिली कि लुटेरे कार बेचने मुरादाबाद जा रहे हैं। पुलिस ने ठाकुरद्वारा के भूतपुरी में दो जुलाई को चेकिंग शुरू की तो होंडा सिटी कार के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में सहारनपुर जिले के तंजील अली, परमिंदर उर्फ पम्मी और हौजखेड़ी कुतुबशेर सहारनपुर निवासी अजय कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सलीम का मोबाइल और आधार कार्ड भी बरामद किया। पता चला कि अजय कुमार ने लूटे गए मोबाइल के लिए सिम उपलब्ध कराया था। चूंकि चालक आरोपियों को पहचान गया था। इसी कारण गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी गई। मौका मिलने पर पीरूमदारा की पुलिया के नीचे आरोपियों ने शव को ठिकाने लगा दिया था। नैनीताल जाते समय कालाढूंगी पुलिस ने एक आरोपी का आधार कार्ड चेक किया था। वन विभाग के बैरियर पर पुलिस ने जब आरोपियों का नाम और पता नोट किया तो पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने अफजलगढ़ में कार खड़ी कर दी। वे मुरादाबाद या बरेली में कार को कटवाना चाहते थे। तंजील और अजय पहले चोरी और लूट के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।

पुलिस टीम को 10 हजार इनाम की घोषणा
हल्द्वानी। एसएसपी ने बताया कि डीजीपी ने गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में थाना प्रभारी अबुल कलाम, एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर, दिलीप कुमार, एसओजी के दीपक अरोरा, नंदन सिंह, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र चौहान, नीरज पाल, संदीप मलिक, गिरीश और किशन चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed