फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sainik Schools play a vital role in building patriotic youth: Rajnath

देशभक्त युवाओं के निर्माण में सैनिक स्कूल का महत्वपूर्ण योगदान : राजनाथ

Sat, 21 Mar 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sainik Schools play a vital role in building patriotic youth: Rajnath
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शनिवार को हीरक जयंती स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल संदेश में विद्यालय के 60 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने अनुशासित, आत्मविश्वासी और देशभक्त युवाओं के निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने के साथ देश सेवा में विशेष स्थान प्राप्त किया है। रक्षामंत्री ने राष्ट्र निर्माण में सैनिक स्कूल की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल एमके कटियार (पीसीएसएस, यूवाईएसएम, एवीएसएम, जीओसी-इन-सी, वेस्टर्न कमांड) ने किया। विद्यालय के कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। लेफ्टिनेंट जनरल एमके कटियार ने कहा कि वह भी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने कैडेट्स से दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को कहा।
विज्ञापन

विद्यालय की ओर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में एक आकर्षक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया। इससे पहले प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल कटियार की ओर से विद्यालय की उप प्रधानाचार्या कमांडर अर्चना चौधरी और पीजीटी अंग्रेजी डॉ. शालिनी मिश्रा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित जीओसी-इन-सी प्रशंसापत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल और सैनिक स्कूल सोसायटी के संयुक्त सचिव एस. जॉर्ज पी. वर्गीस को भी सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed