फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sainik School Ghorakhal entrance exam on 5 January

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा 5 जनवरी को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sainik School Ghorakhal entrance exam on 5 January
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की छठी और नवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा पांच जनवरी को होगी। दोनों कक्षाओं के लिए 8449 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। छठी की प्रवेश परीक्षा में 4917 और नवीं के लिए 3532 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 15 केंद्र बनाए गए हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुड़की, कोटद्वार, रुद्रपुर और श्रीनगर में एक-एक केंद्र बनाया गया है। देहरादून में तीन और हल्द्वानी में पांच केंद्र बनाए गए हैं। प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा ने बताया कि छठी के लिए 65 और नवीं के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह नौ बजे से होगी।
विज्ञापन

छात्राओं के दाखिले भी इसी सत्र से
छह दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
भवाली/देहरादून। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा छह के लिए छात्राओं के दाखिले इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे। छह दिसंबर तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। देशभर के सैनिक स्कूलों में शामिल पांच स्कूलों में घोड़ाखाल का स्कूल भी शामिल है, जहां छात्राओं का प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक स्कूल सोसायटी ने लड़कियों के दाखिले के लिए एक कमेटी बनाई थी। उसका अध्यक्ष सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा को बनाया गया था। 27 सितंबर को चित्तौड़गढ़ में सभी सैनिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों की रक्षा राज्यमंत्री के साथ बैठक हुई थी। तब कर्नल स्मिता मिश्रा ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी। सैनिक स्कूल सोसायटी रक्षा मंत्रालय की ओर से पिछले सोमवार को लड़कियों के दाखिले को लेकर आदेश जारी हुआ है। पहले चरण में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, सैनिक स्कूल बीजापुर (कर्नाटक), सैनिक स्कूल चंद्रपुर (महाराष्ट्र), सैनिक स्कूल कलीकिरी (आंध्र प्रदेश), सैनिक स्कूल कोडागू (कर्नाटक) की छात्राओं के प्रवेश को मंजूरी मिली है।

यहां करें आवेदन : sainikschooladmission.in
कक्षा छह में अब छात्राएं भी प्रवेश ले सकेंगी। छात्राओं की परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्रों के अलावा हल्द्वानी में दो अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सैनिक स्कूलों में लड़कियों के दाखिले की शुरुआत दो साल पहले चिनचिप से हुई थी। लड़कियों के रहने की व्यवस्था के लिए जिस भवन का जीर्णोद्धार होना है, उसके लिए पहले ही शासन को लगभग 74 लाख का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। -कर्नल स्मिता मिश्रा, प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed