फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sainik School entrance exam will be held in February in nainital uttarakhand

Uttarakhand: फरवरी में हो पाएगी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा, 23 जनवरी तक आवेदन करें; NTA ने बढ़ाई तिथि

Wed, 15 Jan 2025 11:50 AM IST
हीरा मेहरा कमलेश जोशी, संवाद
कमलेश जोशी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Jan 2025 11:50 AM IST
सार

सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी रखी गई है। प्रवेश परीक्षा फॉर्म में किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए 26 से 28 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन
Sainik School entrance exam will be held in February in nainital uttarakhand
घोड़ाखाल का सैनिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हर वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली देश की प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा (कक्षा छह और कक्षा नौ के लिए) इस बार फरवरी के द्वितीय सप्ताह में होना संभावित है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस परीक्षा के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। इससे इसके बाद तय है कि फरवरी प्रथम सप्ताह में परीक्षा आयोजित कर ली जाएगी।

नैनीताल जिले के घोड़ाखाल में स्थित सैनिक स्कूल देश के चुनिंदा सैनिक स्कूलों में शामिल है। जहां से भारतीय सेना को अब तक तमाम अधिकारी मिले हैं। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के माध्यम से हर वर्ष जनवरी के पहले रविवार को कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता है। किसी कारण से इस वर्ष यह परीक्षा जनवरी के पहले रविवार को आयोजित नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन

अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संशोधित पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत प्रवेश परीक्षा के लिए 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी रखी गई है। प्रवेश परीक्षा फॉर्म में किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए 26 से 28 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। आवेदन में त्रुटि सुधार और आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने वेबसाइट भी जारी कर दी है। आवेदक परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nta..ac.in तथा https://exams.nta. ac. In/AISSEE/ पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सैनिक स्कूल सोसायटी रक्षा मंत्रालय यह परीक्षा एजेंसी के माध्यम से आयोजित कराता है। जिस तरह अब एजेंसी ने परीक्षा आवेदन की तिथियां में बदलाव किया है, उससे प्रवेश परीक्षा के अब फरवरी द्वितीय सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। - वीएस डंगवाल, प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed