{"_id":"580fa4094f1c1bcf75bc381d","slug":"sailing-regatta-final-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलिंग रिगाटा का फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलिंग रिगाटा का फाइनल आज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सेलिंग रिगाटा का फाइनल आज
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। नैनीताल याट क्लब के सहयोग से नैनीझील में आयोजित तीन दिवसीय तृतीय गवर्नर्स गोल्ड कप सेलिंग रिगाटा प्रतियोगिता में मंगलवार को कई रोचक मुकाबले हुए। दिनभर नैनीझील में दौड़ती पाल नौकायन स्थानीय लोगों के साथ ही देशी-विदेशी पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद एनटीवाईसी नैनीताल और तमिलनाडु सेलिंग एसोसिएशन की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। बुधवार को फाइनल मुकाबला होगा। विजेता और उपविजेता टीमों को बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल डा.केके पाल पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
बोट हाउस क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में द नैनीताल याट क्लब, तमिलनाडु सेलिंग एसोसिएशन, एंडवेंचर सेलिंग सपोर्ट मैरिन फाउंडेशन मुंबई तथा सिकंदराबाद सेलिंग क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सर्वाधिक अंकों के आधार पर नैनीताल और तमिलनाडु की टीमों ने फाइनल में जगह बना ली है। तीसरे स्थान पर सिकंदराबाद की टीम रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के तहत बुधवार को सुबह 10.30 बजे फाइनल मुकाबला होगा। उसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। निर्णायक अजय बलराम, ब्रिगेडियर जगदीश सिंह, नीलिमा साह, कर्नल सत्यवीर सिंह और कमोडोर मलय कुकरेती थे। कार्यक्रम की सफलता में कमोडोर वीर श्रीवास्तव, मुकंद प्रसाद, धनुषवीर सिंह, विशाल खन्ना, शिवांग अग्रवाल, डीके शर्मा, नसीम खान आदि जुटे हैं। उद्घोषक रुढ़ी सिंह थे।