साह-चौधरी समाज पांच विभूतियों को सम्मानित करेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। साह-चौधरी समाज नैनीताल के अध्यक्ष प्रो. जीएल साह ने रविवार को तल्लीताल धर्मशाला में प्रेसवार्ता की। बताया कि 29 अक्तूबर को समाज के सहयोग से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले पांच विभूतियों को नैनी सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें समाजसेवी गंगाप्रसाद साह, प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही, पर्यावरणविद् प्रो. अजय रावत, इतिहासकार पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक, प्रसिद्ध छायाकार अनूप साह शामिल हैं। हाइस्कूल, इंटर परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले मेधावी पांच बच्चों को शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान मिलेगा।
समारोह में 85 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं, 90 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के पुरुषों भी को सम्मानित किया जाएगा। साह के मुताबिक 29 अक्तूबर को सम्मान समारोह शैले हॉल में शाम 3:30 बजे से होगा, जिसमें मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट होंगे, अध्यक्षता डीएम दीपेंद्र चौधरी करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण होंगे। वहां सचिव सुरेश चंद्र चौधरी, मोहन लाल साह, नवीन चंद्र साह, महेश लाल साह, किशन लाल साह, शैलेंद्र साह, मनोज साह, हर्ष साह, गीता साह आदि थे।