फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Saguri animal service center in bad condition, department is not taking care

Nainital News: सागुड़ी पशुसेवा केंद्र खस्ताहाल, विभाग नहीं ले रहा सुध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Saguri animal service center in bad condition, department is not taking care
हरिपुर जमन सिंह में सागुड़ी पशुसेवा केंद्र। संवाद
हल्द्वानी। हरिपुर जमन सिंह में सागुड़ी पशु सेवा केंद्र खस्ताहाल है। विभाग ने वर्षों से इसकी सुध नहीं ली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल के कमरों को व्यावसायिक गैस सिलिंडर का गोदाम बना दिया गया है। अस्पताल परिसर में कूड़े का ढेर बिखरा रहता है। देखरेख के अभाव में कमरे जर्जर हालत में हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी के कमरे को छोड़कर अन्य तीन कमरे खराब हालत में हैं। शौचालय और बाथरूम भी हैं। केंद्र में अधिकतर खिड़की दरवाजे सड़ गए हैं और छत का प्लास्टर भी उखड़ा है। छत में लगी सरिया कमरों की बदहाली को दर्शा रही है।
विज्ञापन

सागुड़ी पशु सेवा केंद्र की स्थापना 2004 में हुई। जनहित को देखते हुए पूरन चंद्र उपाध्याय ने एक बीघा जमीन दान दी थी। आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों के पशुपालकों को इसका लाभ मिल रहा है। वर्तमान में इसकी हालत बदतर है। पशु सेवा केंद्र के रखरखाव के लिए विभाग की ओर से वर्षों से बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूरन चंद्र उपाध्याय का कहना है कि पशु सेवा केंद्र खंडहर में तब्दील हो गया है। अस्पताल के कमरों के अंदर व्यावसायिक गैस सिलिंडर का गोदाम बना है। इसकी शिकायत पशुपालन विभाग के उपनिदेशक को भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी प्रकाश बोरा का कहना है कि अस्पताल परिसर में व्यावसायिक गैस सिलिंडर रखने की बात पूरी तरह निराधार है। बाहरी लोग उनकी अनुपस्थिति में अस्पताल परिसर में कूड़ा डाल जाते हैं जिसे जला दिया गया है। पशु सेवा केंद्र की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

हल्द्वानी क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश पाठक का कहना है कि पशु सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया है। अस्पताल परिसर में गैस सिलिंडर नहीं पाए गए। केंद्र के मरम्मत की जरूरत है। पशुधन प्रसार अधिकारी को भवन की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed