{"_id":"65fcb15d8f4cd56dfc0fb484","slug":"safety-gaiter-damaged-after-being-hit-by-overloaded-truck-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-100527-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सुरक्षा गाटर को ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सुरक्षा गाटर को ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मारकर किया क्षतिग्रस्त
Fri, 22 Mar 2024 03:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो। लालकुआं स्थित राजमार्ग पर ओवरब्रिज की सुरक्षा के लिए बने गाटर को लोडेड ट्रक द्वारा किया ग
लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज की सुरक्षा के लिए बनाए गए लोहे के गाटर को यूकेलिप्टस से भरे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि घटना के वक्त कोई वाहन राजमार्ग से नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक में लदी यूकेलिप्टस की बल्लियां सड़क पर बिखर गई। जिसके चलते राजमार्ग पर जाम लग गया।
नगर के वीआईपी गेट के निकट राजमार्ग पर ओवरब्रिज की सुरक्षा के लिए बनाए गए लोहे के भारी भरकम गाटर को देर रात यूकेलिप्टस से ओवरलोड वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक की गति अधिक होने के कारण लोहे का गाटर टूटकर राजमार्ग पर आ गिरा। वहीं ट्रक में लदी बल्लियां सड़क पर बिखर गईं। जिससे राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। इधर समाचार लिखे जाने तक पुलिस के मौके पर न पहुंचने के कारण वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।