{"_id":"65455a688a1beae86d0cf126","slug":"run-joint-campaign-twice-a-month-to-stop-illegal-mining-haldwani-news-c-8-1-hld1006-254925-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अवैध खनन रोकने को महीने में दो बार संयुक्त अभियान चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अवैध खनन रोकने को महीने में दो बार संयुक्त अभियान चलाएं
Sat, 04 Nov 2023 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी वंदना ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स समिति को महीने में कम से कम दो बार संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवैध खनन की माप के लिए खान अधिकारी को एसओपी विकसित करने को कहा। इससे संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने में आसानी और नियमों का पालन भी किया जा सके।
जिलाधिकारी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में सोलर फैंसिंग लाइट के भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश वन विभाग को दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर खनन प्रभावित क्षेत्रों की आवश्यकताओं की प्राथमिकता को तय करते हुए प्रस्ताव की सूची उपलब्ध कराने को कहा। डीएम कैंप कार्यालय में जिला स्तरीय पार्किंग समिति की बैठक भी हुई। जिलाधिकारी ने सचिव विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पार्किंग (गरमपानी, सुशीला तिवारी अस्पताल के समाने, सिंधी चौराहा, कचहरी परिसर नैनीताल और ठंडी सड़क क्षेत्र) की ऑक्युपेंसी के आधार पर पार्किंग शुल्क निर्धारित करें। इस वित्तीय वर्ष के शेष चार माह और आगामी वर्ष के लिए पार्किंग की निविदा आमंत्रित की जाए। नियमानुसार पार्किंग संचालन और रखरखाव हेतु यूजर चार्ज के टेंडर लेने वाले को 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत धनराशि संबंधित विभाग को दी जाएगी। कैंप कार्यालय में जिला गंगा समिति और हिमोत्थान परियोजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की भी बैठक हुई। बैठक में विधायक मोहन बिष्ट, एडीएम पीआर चौहान, डीएफओ संदीप कुमार आदि मौजूद थे।