{"_id":"580e6c4c4f1c1bc877bc2de8","slug":"rudrapur-college-won-the-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर कॉलेज ने जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर कॉलेज ने जीती ट्राफी
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
cricket logo
डीएसबी परिसर के सहयोग से डीएसए मैदान में चल रही कुविवि अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। फाइनल मैच में रुद्रपुर डिग्री कॉलेज ने अल्मोड़ा परिसर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।
अल्मोड़ा परिसर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 27 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 117 रन बनाए। जवाब में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने 26वें ओवर में 6 विकेट पर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
निर्णायक मो. अय्यूब, शिब्बन लाल, सौरभ रावत, आमीर अब्बास, स्कोरर धर्मेंद्र गंगोला, अवनीष कुमार और दीपक चंद्र थे। इस मौके पर डीएसए के महासचिव अजय साह, डॉ. सुनील नौटियाल, डॉ. पूरन सिंह अधिकारी, हरीश जोशी, अशोक कुमार, गजपाल आर्या, दीवान सिंह रौतेला आदि थे। संचालन आयोजक सचिव प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन