{"_id":"69e91b9265d228d8930a1e19","slug":"rudraksh-from-kaladhungi-wins-gold-medal-kaladungi-news-c-418-1-kdg1001-5950-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कालाढूंगी के रुद्राक्ष ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कालाढूंगी के रुद्राक्ष ने जीता गोल्ड मेडल
Thu, 23 Apr 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। 20 अप्रैल से भोपाल (मध्य प्रदेश ) में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जि-जुत्सु चैंपियनशिप में कुमाऊं विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कालाढूंगी निवासी रुद्राक्ष नेगी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
रुद्राक्ष के मुख्य कोच विनय जोशी ने बताया कि 69 किग्रा वर्ग में विभिन्न विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए अपने उत्कृष्ट खेल को दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। रुद्राक्ष के पिता राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वह एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का छात्र है। पिछले 3 वर्षों से अपने कोच के पास अभ्यास कर रहा है। उनके बेटे की जीत कोच की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए गोल्ड मेडल लाना गौरव की बात है। उनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स अफसर संतोष कुमार एमबीपीजी कॉलेज के शारीरिक प्रवक्ता सुरेंद्र नेगी, उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, चेयरमैन रेखा कत्यूरा, गोविंद पांडे, कोच मनमोहन बसेड़ा, कोच ऋषिपाल भारती, टीम मैनेजर हितेंद्र मेहता, राजेश बिष्ट ने बधाइयां दी है।