फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ruckus throughout the day in Corbett director's office

कॉर्बेट निदेशक के कार्यालय में दिन भर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ruckus throughout the day in Corbett director's office
रामनगर (नैनीताल)। जिप्सी रोटेशन के खिलाफ जिप्सी चालकों और पर्यटन कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कॉर्बेट निदेशक को कार्यालय के बाहर बुलाकर ज्ञापन दिया। पर्यटन कारोबारियों ने कॉर्बेट निदेशक से उनके कार्यालय में बैठकर बात की, जो बेनतीजा रहा। अब शुक्रवार को पर्यटन कारोबारी जिप्सी व होटलों की चाबी कॉर्बेट प्रशासन को देंगे।
विज्ञापन

जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धस्माना और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह मान के नेतृत्व में काफी संख्या में जिप्सी चालक और होटल कर्मियों ने डिग्री कॉलेज से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कार्यालय तक जुलूस निकाला। जिप्सी चालकों और होटल कारोबारियों के आग्रह पर कॉर्बेट निदेशक राहुल ऑफिस से बाहर मिले। कारोबारियों ने कहा कि जब तक कोई निर्णय नहीं होता तब तक रोटेशन लागू न किया जाए। निदेशक ने मामला शासन स्तर पर होने की बात कहकर रोटेशन को रोकने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जिप्सी चालकों और पर्यटन कारोबारियों के साथ कॉर्बेट निदेशक ने अपने कार्यालय में बैठक की। निदेशक ने बताया कि चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन के निर्देश पर रोटेशन लागू किया गया है, इसे रोकना उनके हाथ में नहीं है। करीब 20 मिनट हुई वार्ता में जब कोई निर्णय नहीं निकला तो पर्यटन कारोबारी कार्यालय के गेट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। जिप्सी चालकों ने अपनी जिप्सियों को लगाकर पहले कॉर्बेट कार्यालय के गेट को जाम कर दिया लेकिन बाद में जिप्सियों को लाइन में खड़ी कर धरना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान और जिप्सी एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष गिरीश धस्माना ने बताया कि यदि कॉर्बेट प्रशासन उनकी बात नहीं मानता है तो वह अपने संस्थानों की चाबियां उन्हें सौंप देंगे।
भारी संख्या में मौजूद रहा पुलिस बल
जिप्सी चालकों के विरोध को देखते हुए मौके पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल आशुतोष सिंह, पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर, गर्जिया चौकी प्रभारी मनोज नयाल, बैलपड़ाव चौकी प्रभारी विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सतर्क दिखे। मौके पर दमकल की गाड़ी भी खड़ी रही।
रोटेशन लागू होने पर दूसरे पक्ष ने बांटी मिठाई
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क में जिप्सी रोटेशन लागू होने पर जिप्सी चालकों के एक गुट ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाई। वहीं विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी और नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिप्सी रोटेशन लागू होने से सभी को रोजगार मिलेगा। विरोध करने वाले ऐसा नहीं चाहते हैं। बताया कि रोटेशन लागू होना सभी के हित में है। इस मौके पर प्रेम महेरा, अरुण कुमार, प्रताप सिंह, मेहरबान सिंह, मनोज भट्ट, सुभाष चंद्रा, कमल अधिकारी, अविनाश संधू आदि मौजूद रहे।

दिल्ली के पर्यटक को जंगल सफारी कराने से किया मना
रामनगर (नैनीताल)। जिप्सी रोटेशन लागू होने के बाद दिल्ली निवासी पर्यटक को गर्जिया जोन में सफारी करनी थी लेकिन उन्हें ढेला निवासी जिप्सी चालक का नंबर मिला। पर्यटक ने जब उसे होटल से लेने को कहा तो जिप्सी चालक ने होटल पहुंचने से इंकार कर दिया। जिप्सी चालक पर्यटकों को गर्जिया गेट पर पहुंचने को कहने लगा। इस पर पर्यटक कॉर्बेट कार्यालय पहुंचे और कॉर्बेट निदेशक से शिकायत की। शिकायत पर कॉर्बेट निदेशक ने पर्यटक को दूसरी जिप्सी से सफारी के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed