फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   RTI activist store threw up garbage

आरटीआई कार्यकर्ता की दुकान के आगे फेंका कूड़ा

Sun, 25 Jan 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 25 Jan 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
RTI activist store threw up garbage

आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा की ओर से शुक्रवार को वन भूमि पर नगर निगम द्वारा शहर का कचरा फेंके जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब शनिवार दोपहर को आरटीआई कार्यकर्ता चड्ढा की मंगल पड़ाव स्थित दुकान के आगे अज्ञात लोगों ने कूड़ा फेंक दिया।

विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता ने नगर निगम के अधिकारियों पर जानबूझकर कूड़ा फेंकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि सूचना मिलने पर नगर निगम ने दुकान के आगे से कूड़े का ढेर उठवाकर ट्रंचिंग ग्राउंड में फिंकवाया।
विज्ञापन

नगर निगम शहर से कूड़ा उठाकर गौलापार बाईपास स्थित वन भूमि में फेंकता है। बाईपास में सड़क के दोनों तरफ भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने आरक्षित वन भूमि में कूड़ा फेंके जाने की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता का आरोप था कि कूड़ा खुले में फेंका जाता है, जिससे वन्यजीवों और पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। शिकायत के आधार पर वन विभाग ने बाईपास का निरीक्षण कराने के बाद शुक्रवार को नगर निगम के उप नगर अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
शनिवार दोपहर आरटीआई कार्यकर्ता की मंगल पड़ाव स्थित दुकान के आगे अज्ञात लोगों ने कूड़े का ढेर लगा दिया। कूड़े की दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हो गए।

आरटीआई कार्यकर्ता ने नगर निगम के सफाई कर्मियों पर दुकान के आगे कूड़ा फेंकने का आरोप लगाया। कहा कि निगम अधिकारियों की शह पर उनकी दुकान के आगे कूड़ा फेंका गया है। आरटीआई कार्यकर्ता ने नगर निगम और कोतवाली में कूड़ा फेंकने की शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद ही एसडीएम पंकज उपाध्याय और कर अधीक्षक बृजेंद्र चौहान मंगल पड़ाव पहुंचे। कर अधीक्षक ने दुकान के आगे से कूड़े के ढेर हटवाया।
इनसेट
फोटो
कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे सफाई कर्मी
गौलापार बाईपास स्थित आरक्षित वन भूमि पर कूड़ा फेंकने पर नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद नगर निगम के सफाई कर्मियों ने सफाई निरीक्षक रतन लाल के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है। इससे शनिवार को शहर से कूड़ा नहीं उठ सका। कर्मचारियों ने कहा कि कूड़ा फेंकने के लिए स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बाईपास में कूड़ा फेंका जाता है। वन विभाग के मुकदमा दर्ज करने के बाद कूड़ा फेंकने की जगह नहीं है।

बाईपास में दशकों से कूड़ा फेंका जाता है। नगर निगम के पास कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। बाईपास में कूड़ा फेंकना बंद होने से दूसरी जगह फेंकने का कोई विकल्प नहीं है। इन हालातों में आरटीआई कार्यकर्ता एक जागरूक शहरी होने के नाते कूड़ा फेंकने के लिए उचित जगह बताएं, ताकि शहर का कूड़ा वहीं फेंका जा सके।

- डा. जोगेंद्र रौतेला, मेयर

दुकान के आगे कूड़ा फेंकने की सूचना पर एसडीएम पंकज उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर कूड़ा उठवाया। आरटीआई कार्यकर्ता के आरोपों की जांच की जाएगी। नगर निगम के कर्मचारियों ने जानबूझकर दुकान के आगे कूड़ा फेंका है तो गंभीर अपराध है।


 - आरडी पालीवाल, एमएनए


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार पिछले दो दिनों से शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। धमकी दे रहे थे कि शिकायत वापस नहीं लेने पर कूड़ा दुकान के आगे फिंकवा दूंगा। डा. तुहिन कुमार के इशारे पर ही कूड़ा दुकान के आगे फेंका गया। उपनगर अधिकारी नीरज जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार और स्वास्थ्य निरीक्षक रतन लाल के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है।

- गुरविंदर सिंह चड्ढा, आरटीआई कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed