फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Route diversion will remain on the weekend plan prepared to go to Kainchi Dham Uttarakhand news

Nainital: टूरिस्ट ध्यान दें...वीकेंड पर रहेगा रूट डायवर्जन, कैंची धाम जाने के लिए तैयार किया गया ये प्लान

Thu, 13 Apr 2023 02:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/नैनीताल।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/नैनीताल। Updated Thu, 13 Apr 2023 02:57 PM IST
सार

पिछले सप्ताह वीकेंड पर उमड़ी भीड़ ने पुलिस-प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए थे। उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंचने के कारण सभी व्यवस्थाएं ठप हो गई। इस वीकेंड के लिए पुलिस पूरी तरफ मुस्तैद रहना चाहती है, जिसके लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Nainital Route diversion will remain on the weekend plan prepared to go to Kainchi Dham Uttarakhand news
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ने से पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं। सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट प्लान जारी कर दिया है। शुक्रवार से रविवार तीन दिन तक हल्द्वानी में भी रूट डायर्वजन रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


-शुक्रवार से रविवार तक लागू रहेगा प्लान, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
-नैनीताल में वाहनों का दबाव ज्यादा होने और कैंची धाम में भीड़ बढ़ने की आशंका पर तैयार हुई योजना
-रामपुर रोड से आने वाले समस्त यात्री वाहन शीतल होटल तिराहा से तीन पानी के रास्ते गौला बाईपास वाया नारीमन चौराहा नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

-बरेली रोड से आने वाले समस्त यात्री वाहन तीनपानी से गौला बाईपास के रास्ते नारीमन होते हुये नैनीताल तथा भीमताल-भवाली से अल्मोड़ा को निकाले जाएंगे।

नैनीताल में वाहनों का दबाव होने पर यह रहेगी व्यवस्था
-रामपुर रोड से आने वाले वाहन पंचायत घर तिराहा से आरटीओ रोड वाया हनुमान मंदिर होते हुए कालाढुंगी और नैनीताल को भेजे जाएंगे।
-बरेली रोड से आने वाले वाहन मोटाहल्दू/मोतीनगर से होते हुए जयपुर बीसा तिराहा वाया पंचायत घर तिराहा से हनुमान मंदिर होते हुये नैनीताल भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केंद्रीय मंत्रियों का वाइब्रेंट गांवों का दौरा करने का सिलसिला जारी, अब पहुंचेंगे पीयूष गोयल

-टनकपुर, खटीमा, चोरगलिया मार्ग से आने वाले वाहन खेड़ा तिराहा से स्टेडियम मार्ग होते हुए तीनपानी- मोटाहल्दू/मोतीनगर के रास्ते गन्ना सेंटर होते हुए कालाढूंगी व नैनीताल जाएंगे।
-नैनीताल से आने वाले वाहन ज्यूलीकोट-काठगोदाम होते हुये अपने गंतव्यों को भेजे जाएंगे।
-नौकुचिया ताल, सात ताल, भीमताल जाने वाले वाहन वाया काठगोदाम-अमृतपुर को आना-जाना करेंगे।
-मुक्तेश्वर, कैंची धाम जाने वाले यात्री वाया ज्यूलीकोट-भवाली मार्ग से भेजे जाएंगे।

पटवाडागर मार्ग खुला तो नैनीताल होगा वन-वे
हल्द्वानी से रूट डायवर्जन प्लान जारी होने के दौरान पुलिस ने एक बी-प्लान भी तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक अगर प्रशासन फतेहपुर-बसानी-पटवाडागर मार्ग की शुरूआत वाहनों की आवाजाही के लिए खोल देता है तो नैनीताल जाने वाले वाहनों को इसी मार्ग से भेजा जाएगा। इस दौरान नैनीताल आवाजाही करने वालों के लिए वन-वे की व्यवस्था रहेगी। नैनीताल जाने वाले बेलबसानी मार्ग का प्रयोग करेगें और आने वाले ज्योलीकोट-काठगोदाम मार्ग से भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed