{"_id":"61ca0b47e5be9b200a1c52f7","slug":"rout-plan-for-rally-of-pm-modi-in-haldwani-haldwani-news-hld4490540101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए रूट डायवर्जन
विज्ञापन
हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की सभा के लिए दुर्गासिटी में जा?
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 दिसंबर को आयोजित जनसभा को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चंद्र के अनुसार आम जनता के मंगलपड़ाव से लेकर सौरभ होटल तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य वाहनों के लिए रूट डायवर्जन 30 दिसंबर की सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।
बड़े वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था
- रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले बडे़ वाहनों को शीतल होटल तिराहा होते हुए बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहा की तरफ जाना होगा। इन वाहनों को गौला बाईपास से काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा।
- बरेली रोड से आने वाले बड़े वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर जाएंगे।
-कालाढूंगी से आने वाले बड़े वाहनों को लामाचौड़ तिराहे से कालाढूंगी बाईपास रोड हनुमान मंदिर से आरटीओ रोड, रामपुर रोड को भेजा जाएगा।
- भीमताल, नैनीताल से आने वाले बड़े वाहनों को नारीमन तिराहा से काठगोदाम गौला बाईपास बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा। -रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को मंडी बाईपास से टीपी नगर तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-गौलापुल रेलवे क्रॉसिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
रोडवेज बसों और निजी बसों का डायवर्जन
- रामपुर रोड से आने वाली उत्तराखंड रोडवेज की बसें टीपीनगर तिराहा से होंडा शोरूम तिराहा, मंगलपडाव, रोडवेज स्टेशन तक आएंगी। इस रूट की अन्य राज्यों की बसें होंडा शोरूम तिराहे पर रोक दी जाएंगी।
- बरेली रोड से आने वाली उत्तराखंड रोडवेज की बसे रोडवेज बस अड्डे तक आएंगी। इस रूट की अन्य राज्यों की बसें होंडा शोरूम तिराहे से आगे नहीं जाएंगी।
- कालाढूंगी रोड से आने वाली रोडवेज की बसें मुखानी चौराहे से अर्बन बैंक तिराहा कालूशाही मंदिर होते हुए रोडवेज तक आएंगी।
- पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज और केमू की बसें नारीमन तिराहे से खेड़ा से गौलापुल होते हुए बनभूलपुरा से रोडवेज स्टेशन तक आएंगी।
- रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड और रामपुर रोड जाने वाली रोडवेज बसें पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन होते हुए प्रेम टाकिज से नैनीताल बैंक तिराहे से बरेली रोड और रामपुर रोड जाएंगी।
- रोडवेज स्टेशन से कालाढूंगी रोड जाने वाली रोडवेज बसें भी वर्कशॉप लाइन होते हुए प्रेम टॉकिज, नैनीताल बैंक तिराहे से अर्बन बैंक तिराहे से जाएंगी।
- सिडकुल और अन्य निजी बसें मंगलपडाव से सौरभ होटल, नबावी रोड, मुखानी चौराहे से पनचक्की चौराहे क्षेत्र में नहीं जाएंगी।
-इंटरसिटी बसों का संचालन नैनीताल बैंक तिराहे से तिकोनिया चौराहे की ओर प्रतिबंधित रहेगा
जनसभा में शामिल वाहनों के लिए पार्किंग
रूट-1
पर्वतीय क्षेत्र, चोरगलिया, सितारगंज की ओर से रैली में शामिल होने वाली बसें नारीमन तिराहे से कॉलटैक्स, होते हुए सौरभ होटल तिराहे पर आएंगी। यहां से कार्यकर्ताओं को उतारकर वापस बुड पैकर निकट हाइडिल गेट के पास स्थित पार्किंग स्थल में जाएंगी। यहां से कार्यकर्ता पैदल मार्ग से महारानी होटल तिराहे से सरस्वती रेस्टोरेंट होते हुए कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था बुड पैकर के पीछे निकट हाइडिल गेट, रामलीला मैदान शीशमहल, नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम में की गई है।
रूट-2
लालकुआं की ओर से आने वाली बसें तीनपानी तिराहे से गौलापुल, खेड़ा नारीमन तिराहे से कॉलटैक्स होते हुए सौरभ होटल तिराहे पर लोगों को उतारकर वापस बुड पैकर निकट हाइडिल गेट के पास स्थित पार्किंग स्थल में जाएंगी। यहां से लोग पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।
रूट-3
रुद्रपुर से आने वाली बसें सुशीला तिवारी अस्पताल से आईटीआई, क्रियाशाला तिराहा, मुखानी चौराहा से विवेकानंद अस्पताल होते हुए शिवमंदिर के पास पार्किंग होगी। बसें पनचक्की रोड, एचएन इंटर कॉलेज, उत्थान मंच हीरानगर में भी खड़ी की जा सकती हैं।
रूट-4
कालाढूंगी की ओर से आने वाली बसें मुखानी चौराहा से विवेकानंद अस्पताल होते हुए शिवमंदिर के पास स्थित पार्किंग में खड़ी होंगी। उत्थान मंच हीरानगर में भी पार्किंग की व्यवस्था है।
वीआईपी और अधिकारियों के लिए पार्किंग
वीआईपी और उच्चाधिकारी गणपति बैंक्वेट हॉल निकट पानी की टंकी के पास गाड़ी पार्क करेंगे। पुलिसकर्मियों के लिए गुरुतेग बहादुर स्कूल ठंडी सड़क पर पार्किंग होगी।
मीडिया और राजनीतिक दल
पत्रकारों के लिए वीयरशिवा पब्लिक स्कूल, पार्टी पदाधिकारियों के लिए शिव सुंदरम बरातघर और मंदिर के सामने दोनहरिया में पार्किंग रहेगी।
पार्किंग के लिए अतिरिक्त व्यवस्था
सभी पार्किंग भरने पर अतिरिक्त वाहन रामलीला मैदान, मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में पार्क किए जाएंगे।
यहां पार्क होंगे दो पहिया और चार पहिया वाहन
परख इमेंजिंग सेंटर ठंडी सड़क के पास खाली प्लाट, बुडलैंड शोरूम के पास, नैनीताल रोड, पाठक डेली नीड्स के सामने पनचक्की, क्वींस पब्लिक स्कूल, तिरुपति बैंक्वेट हॉल और सामने खाली प्लॉट निकट पनचक्की चौराहा, सैंट पॉल स्कूल, सेक्रेट हार्ट स्कूल, श्यामा गार्डन, देवास सटलर डेन, जगदंबा बैंक्वेट हॉल, भाजपा कार्यालय के निकट, बीओबी एटीएम के सामने, पनचक्की-मुखानी रोड, बैंक कॉलोनी दोनहरिया, शिव मंदिर के समीप, आनंद स्वीट्स के सामने पनचक्की।