फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ronu to get jobs

रोनू दिला रहा रोजगार

Wed, 22 Apr 2015 01:42 AM IST
कमलेश जोशी/अमर उजाला, भवाली
कमलेश जोशी/अमर उजाला, भवाली Updated Wed, 22 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ronu to get jobs

पर्वतीय क्षेत्रों में बांज, बुरांश और अयार के जंगलों में पाए जाने वाले रोनू की देश में काफी डिमांड बढ़ गई है। फर्न रोनू (पहाड़ में प्रचलित नाम रौन) गुलदस्तों, गार्डन प्लांट और बुके के बीच अपनी मौजूदगी से लोगों का दिल जीत रहा है। पहाड़ के घने जंगलों से गाजियाबाद फूलों की मंडी तक का सफर तय कर रहा रोनू वहां से देश भर की मंडियों में पहुंच रहा है।

विज्ञापन


फर्न प्रजाति के रोनू का वानस्पतिक नाम ड्रायोप्टेरिस है। यह बांज, बुरांश और अयार के जंगलों में करीब 1500 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। रोनू मुख्य रूप से उन स्थानों पर पाया जाता है जहां पत्तियों के ढेर से खाद तैयार होती है और यह रोनू के पनपने के लिए खास वातावरण तैयार करती है।
विज्ञापन


पहाड़ के कई लोगों ने रोनू में ही अपना रोजगार चुन लिया है। यहां के लोग रोनू को गाजियाबाद फूल मंडी तक पहुंचा रहे हैं, जहां एक बोरी रोनू की कीमत दो से ढाई हजार रुपए तक आसानी से मिल जा रही है। गाजियाबाद से यह देश की अन्य फूल मंडियों तक भेजा जाता है। कुमाऊं की पहाड़ियों में बहुतायत पाया जाना वाला ड्रायोप्टेरिस बारह महीनों में मिलता है। इसकी पत्तियों की खास बनावट इसे बेहद खूबसूरत बनाती है। हल्द्वानी में फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वाले सुरेंद्र सिंह बताते हैं कि अन्य फूलों के साथ रोनू की पत्तियां अपनी विशेष बनावट के चलते खासी पसंद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed