{"_id":"e60fb558527773eacdad546a1d25b4ee","slug":"rocket-fire-by-pouring-cottage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेट गिरने से झोपड़ी में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेट गिरने से झोपड़ी में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 05 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिशबाजी कर रहे कुछ लोगों का राकेट देवलचौड़ निवासी व्यक्ति के झोपड़ी में गिरने से उसमें आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखी करीब 25 हजार की नगदी समेत डेढ़ लाख रुपए का माल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
देवलचौड़ निवासी लालाराम ने बताया कि वह ठेले में सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार देर रात वह परिवार के साथ झोपड़ी में सोने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच एक राकेट झोपड़ी में आ गिरा और झोपड़ी में आग लग गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता आग की चपेट में पूरी झोपड़ी आ गई।
विज्ञापन
किसी तरह वह और उसके परिजन झोपड़ी से बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया कि आग से झोपड़ी में रखी करीब 25 हजार नगदी, बर्तन, अनाज, कपड़े, बिस्तर, टीवी, पंखा, कूलर समेत डेढ़ लाख रुपए का माल जलकर नष्ट हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन