फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ROB will be built as per standards, protest ends on 23rd day

Nainital News: मानकों के तहत बनेगा आरओबी, 23वें दिन धरना समाप्त

Mon, 26 Aug 2024 03:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 Aug 2024 03:09 PM IST
विज्ञापन
ROB will be built as per standards, protest ends on 23rd day
हल्दूचौड़। रामपुर-काठगोदाम फोरलेन निर्माण कार्य में तीनपानी के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जा रहे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण मानकों के अनुरूप ही किया जाएगा। इस संबंध में सांसद अजय भट्ट की पहल पर आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने 22 दिन से चल रहा धरना 23वें दिन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की ओर से तीनपानी के पास रेलवे क्राॅसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसे स्थानीय ग्रामीण मानकों के विरुद्ध बताते हुए आंदोलन कर रहे थे। उनका कहना था कि बनाया जा रहा ओवर ब्रिज निर्धारित मानकों से इतर ठेकेदार की ओर से मनमानी कर काफी ऊंचा बनाया जा रहा है जिससे जलभराव की समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

सांसद अजय भट्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया गया। बलबीर रावत, नरेंद्र पंत, प्रीति रावत, चंद्र बल्लभ खोलिया, सुरेंद्र नेगी, हरीश चंद्र कांडपाल, दया कृष्णा सूठा, प्रकाश गोस्वामी आदि ग्रामीण थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed