Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways preparations for the festive season: buses to make two round trips to Delhi

Nainital News: त्योहार पर रोडवेज की तैयारी, दिल्ली के लिए दो फेरे लगाएंगी बसें

Tue, 03 Nov 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 03 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Roadways preparations for the festive season: buses to make two round trips to Delhi
हल्द्वानी। इस त्योहार पर सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले दिल्ली रूट पर रोडवेज की बसें हाफेंगी। दीपावली पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की योजना बना रहा है। कुमाऊं से चलने वाली करीब 100 बसों के एक दिन में दो-दो फेरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वालीं बीएस-4 वर्जन की बसों पर प्रतिबंध लगने के बाद कुमाऊं के हल्द्वानी, काठगोदाम, रुद्रपुर और काशीपुर डिपो की 18 बसें मार्ग से हटा दी गई हैं। अनुमान के मुताबिक, त्योहारी सीजन में इन बसों में एक दिन में 720 यात्री सफर करते थे। ऐसे में इन गाड़ियों के रूट से हटने से रोजाना करीब 3.24 लाख का नुकसान हो रहा है। निगम प्रबंधन की ओर से इन बसों के बदलने चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था न होने से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में रोजाना आते हैं डेढ़ से दो हजार यात्री-
परिवहन निगम के आंकड़ों के अनुसार, ऑफ सीजन में हल्द्वानी बसअड्डे से दिल्ली के लिए एक दिन में औसतन 700 से एक हजार यात्री सफर करते हैं। सहालग और त्योहार के दौरान यह संख्या दोगुनी हो जाती है। पिछले साल के मुकाबले दिल्ली मार्ग पर बस सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है लेकिन बीएस-4 वर्जन की बसें दिल्ली मार्ग से हटने से त्योहार में दिक्कतें बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएस-4 वर्जन की बसें कम होने से ज्यादा असर नहीं पड़ा है। दिल्ली मार्ग पर अनुबंधित सीएनजी बसें दौड़ाई जा रही हैं। त्योहार पर ये बसें यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगीं। जल्द 59 नई बसें निगम के बेड़े में बढ़ाने की भी तैयारी है। - क्रांति सिंह, जीएम संचालन मुख्यालय


कुमाऊं के चार सबसे बड़े डिपो के पास राजधानी तक चलाने के लिए मात्र 61 बसें हैं उपलब्ध, 20 से अधिक बसें रूट से हटाईं-
20 बसें हटाईं 61 संचालित
डिपो : बीएस-4 : संचालित सेवाएं
काठगोदाम 06 15
हल्द्वानी 03 23
काशीपुर 05 11
रुद्रपुर 05 12
रोडवेज की वॉल्वो रास्ते में खराब, ठप रही सेवा
हल्द्वानी। परिवहन निगम की वॉल्वो सेवा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। रविवार की रात दिल्ली से वापसी कर रही हल्द्वानी डिपो की वाल्वो हापुड़ के पास खराब हो गई। इससे बस में सवार 25 यात्रियों ने नाराजगी जाते हुए निगम प्रबंधन पर सवाल खड़े किए। यात्रियों को जैसे-तैसे गंतव्य को रवाना किया गया। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि बस में पांच यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, उन्हें समय से पहले बस सेवा रद्द होने की सूचना दे दी गई थी, टिकट राशि रिफंड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed