फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways management demolished encroachment, shops broke with JCB,

रोडवेज प्रबंधन ने अतिक्रमण ढहाया, जेसीबी से तोड़ीं दुकानें,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Roadways management demolished encroachment, shops broke with JCB,
हल्द्वानी। रोडवेज प्रबंधन ने बस अड्डा परिसर में अतिक्रमण से तंग आकर प्रशासन के साथ मिलकर पहले अपनी छह दुकानों को खाली करवाया, बाद में इन्हें जेसीबी से ढहा दिया। फड़ और ठेलियों को भी हटाया गया। पांच घंटे तक चले अभियान में दुकान खाली करने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने इसका विरोध किया लेकिन उनकी एक न चली। आप कार्यकर्ता भी अतिक्रमणकारियों के पक्ष में धरना देने पहुंचे लेकिन पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले रोडवेज के अधिकारी अपनी दुुकानों को खाली करने पहुंचे थे। परिवहन निगम के अधिकारियों ने दुकानों को खाली करके उसमें टिन वेल्डिंग कर दिए। थोड़ी देर बाद पहुंचे अतिक्रमणकारियों ने टिन उखाड़कर दोबारा कब्जा कर लिया। इसके बाद हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस और एसडीएम को पत्र भेजकर सुरक्षा मांगी थी। शनिवार को एसडीएम ने नायब तहसीलदार एचएस वशिष्ट को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। रोडवेज के आरएम यशपाल सिंह जेसीबी और रोडवेज कर्मचारियों के साथ सुबह सात बजे ही हल्द्वानी बस अड्डे में पहुंच गए। अतिक्रमणकारियों को दुकान खाली करने के लिए तीन घंटे का समय दिया गया। जब दुकानें खाली नहीं हुईं तो रोडवेज प्रबंधन ने बस अड्डा परिसर बनीं अपनी ही छह दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट, मनोज दुर्गापाल, रवि कापड़ी, एलडी मिश्रा सहित रोडवेज के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब दुकानों की जगह खड़ी होंगी रोडवेज की बसें
हल्द्वानी। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि रोडवेज की दुकानों में लोग कब्जा जमाए हुए थे। रोडवेज को किराया भी समय से नहीं दे रहे थे। दुकानों के कारण बस अड्डे में रोज अराजकता फैलती थी। दुकानों की आड़ में कुछ दबंग लोग रोडवेज में ठेली-फड़ भी लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि बस खड़ी करने की जगह भी नहीं हो रही थी। दुकानों को तोड़ दिया गया है। अब यहां पर बसें खड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दुकानें छोड़ने पर रोडवेज कर्मियों ने लगाया जाम
हल्द्वानी। रोडवेज परिसर में रोडवेज प्रबंधन ने दो दुकानों का केस चलने की बात कहकर दो दुकानों को छोड़ दिया था। इससे रोडवेज कर्मचारी और रोडवेज की सभी यूनियनें नाराज हो गईं। रोडवेज के कर्मचारियों ने बस अड्डे के दोनों गेटों में बस लगाकर जाम लगा दिया। इससे प्रशासन, रोडवेज के अधिकारियों की गाड़ी भी फंस गई। उन्होंने पुलिस-प्रशासन और रोडवेज अधिकारियों से दुकान नहीं तोड़े जाने तक जाम नहीं खोलने की चेतावनी दी। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद से दोनों दुकानों को भी तोड़ दिया।
आप कार्यकर्ताओं को बसों में डाला गया
हल्द्वानी। आप कार्यकर्ता जब विरोध कर रहे थे पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पकड़कर बस में डाल दिया। इसके बाद इन्हें कोतवाली ले आई। अतिक्रमण तोड़े जाने तक कार्यकर्ताओं को बस में ही बैठाए रखा। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस-प्रशासन का आभार जताया
हल्द्वानी। अतिक्रमण तोड़े जाने पर रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने पुलिस, प्रशासन और रोडवेज के अधिकारियों के पक्ष में जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed