फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways losses, salary will be difficult

रोडवेज को घाटा, वेतन में होगी मुश्किल

Mon, 27 Jul 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Mon, 27 Jul 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन

परिवहन निगम के लिए मानसून मुसीबत बन कर आया है। बरसात के कारण मुसाफिरों ने यात्रा करना टाल दिया है। इसके चलते रोडवेज को लाखों रुपये का घाटा प्रतिदिन हो रहा है। ऐसे में अगले महीने वेतन को लेकर कर्मियों को इंतजार करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा घाटे में पहाड़ के डिपो चल रहे हैं।

विज्ञापन


पर्यटन सीजन में परिवहन निगम ने खूब आय अर्जित की। बसों में पैर रखने की जगह तक नहीं हो रही थी। पर अब हालात बदल गए हैं। बरसात में परेशानी उस पर भूस्खलन, रास्ता बंद होने के कारण पर्यटक तो दूर की बात है, सामान्य यात्री भी सफर करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


नैनीताल रीजन में सामान्य दिनों में आय 47 से 48 लाख प्रतिदिन हो रही थी, वह घटकर 37 से 38 लाख तक रह गई है। एक दिन में 10 लाख का नुकसान हो रहा है। इससे एक महीने में घाटा करोड़ों में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ऐसे में प्रबंधन के सामने अगले महीने कर्मियों को वेतन का भुगतान समय पर करने को लेकर माथापच्ची चल रही है। जो हालात हैं, उसमें कर्मियों वेतन सही समय पर मिल पाएगा इसकी संभावना कम लग रही है।


अभी जो आय हुई है, उससे केवल परिवहन निगम ने देनदारियां ही निपटाई हैं। इसके अलावा घाटा काम करने को रोडवेज ने देहरादून और दिल्ली रूट पर बसों की संख्या कम की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed