फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways drivers will go to Dehradun to take Tempo Traveller

Nainital News: टेंपो ट्रेवलर लेने देहरादून जाएंगे रोडवेज चालक

Fri, 04 Jul 2025 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 04 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers will go to Dehradun to take Tempo Traveller
हल्द्वानी। परिवहन निगम के बेड़े में टेंपो ट्रेवलर जल्द जुड़ेंगे। इसके लिए हल्द्वानी, काठगोदाम और भवाली डिपो से 10 चालक देहरादून भेजे जाएंगे। काठगोदाम डिपो के एआरएम राजेंद्र आर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को रोडवेज मुख्यालय से चालकों की डिमांड की गई है। काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो से चार-चार व भवाली डिपो से दो चालक रविवार को टेंपो ट्रेवलर लेने के लिए देहरादून जाएंगे। रोडवेज प्रबंधन नए टेंपो ट्रेवलर नैनीताल समेत अन्य पर्वतीय रूटों पर चलाने की तैयारी में है। संवाद
विज्ञापन


रोडवेज चालक की मौत के मामले में परिचालक ने सौंपी तहरीर
हल्द्वानी। रोडवेज चालक को ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलने के मामले में परिचालक की ओर से बाजपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। बुधवार को हल्द्वानी डिपो में तैनात चालक सुरजीत सिंह बस लेकर चंडीगढ़ से लौट रहा था, तभी सुल्तानपुर पट्टी के पास ट्रैक्टर ट्राॅली से टक्कर हो गई। इसी दौरान बस से उतरे चालक सुरजीत की ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर मौत हो गई। डिपो एआरएम संजय पांडे ने बताया कि इस मामले में परिचालक जीतराज ने ट्राॅली चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed