फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways bus meets with an accident near Dhamola; five passengers injured

Nainital News: धमोला के पास रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्री घायल

Thu, 22 Oct 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 22 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus meets with an accident near Dhamola; five passengers injured
कालाढूंगी। हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज की बस मंगलवार रात धमोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच यात्री घायल हुए। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रोडवेज बस बुधवार रात 23 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से देहरादून जा रही थी। धमोला से आगे मैदान के पास रात करीब साढ़े नौ बजे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में प्रदीप चंद भट्ट (34) निवासी पाखू, भूपेंद्र सिंह मेहता (22) निवासी मुनस्यारी, नेहा (24) निवासी मोतीनगर हल्द्वानी, अंकित भट्ट (28) निवासी अल्मोड़ा और सूरज चंद्र आर्य (27) निवासी कालाढूंगी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, बस चालक शेर सिंह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। घायलों को प्राथमिक उपचार मिल चुका है और उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed