{"_id":"652f8e425a3174865c0dcb23","slug":"roadways-bus-driver-beaten-by-passenger-in-haldwani-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक की पिटाई: चलती बस से उतरने पर यात्री को टोका, ड्राइवर से मारपीट, परिचालक से भी धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालक की पिटाई: चलती बस से उतरने पर यात्री को टोका, ड्राइवर से मारपीट, परिचालक से भी धक्का-मुक्की
Wed, 18 Oct 2023 01:21 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:21 PM IST
सार
रामनगर डिपो के रोडवेज बस चालक को बस में सवार एक यात्री ने पीट दिया। चालक की गलती इतनी थी कि उसने युवक को चलती बस से उतरने पर डांट दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
विस्तार
रामनगर डिपो के रोडवेज बस चालक को बस में सवार एक युवक ने पीट दिया। चालक की गलती इतनी थी कि उसने युवक को चलती बस से उतरने पर डांट दिया। मारपीट होने के बाद कोतवाली में दोनों पक्षों का समझौता हो गया। युवक का चालान काटकर पुलिस ने उसे भेज दिया।
विज्ञापन
रामनगर डिपो का बस चालक विजयपाल रामनगर से हल्द्वानी बस लेकर आ रहे थे। हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे के पास एक यात्री चलती बस से उतरने लगा। इस पर चालक ने युवक को टोकते हुए बस रुकने का इंतजार करने की बात कही। इस बात पर गुस्साए युवक ने बस चालक से बहस शुरू कर दी। बात मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
परिचालक से भी युवक की धक्का मुक्की की। बीच सड़क पर हंगामा होता देख रोडवेज अधिकारी व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कोतवाली ले जाकर युवक ने पूछताछ में बताया कि वह यूपी के मुरादाबाद स्थित गौतमबुद्ध नगर निवासी विशाल है। पुलिस नेघायल हुए रोडवेज बस चालक का मेडिकल कराया और प्राथमिक उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा। वहीं काफी देर बाद कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
पत्थर मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज
दो युवकों ने एक दुकानदार पर पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दुकानदार ने दोनों युवकों के खिलाफ मुखानी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर निवासी मयंक आरोही ने कहा है कि वह नौ अक्तूबर को वह अपनी दुकान में बैठा था तभी दीपक चौहान व उसका साथी जितेंद्र पांडे दुकान पर आए और उसके साथ गाली देने लगे। इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके ऊपर पत्थरों से वार करना शुरू कर दिया। जिससे उसका सर गया। भीड़ को देख दोनों हाथ से फरार हो गए।