{"_id":"67327075fa239c4d6c0b09c7","slug":"ro-and-aro-appointed-for-civic-elections-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-105594-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: निकाय चुनाव के लिए नियुक्ति किए आरओ और एआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: निकाय चुनाव के लिए नियुक्ति किए आरओ और एआरओ
Tue, 12 Nov 2024 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन और पंचास्थानी कार्यालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में निकाय चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति कर दी गई है। इससे पूर्व 25 नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। साथ ही 6000 कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी के लिए एनआईसी की ओर डाटा एंट्री कर ली गई है।
पंचास्थानी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कैलाश सिंह बोरा ने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी और मुख्य कृषि अधिकारी, नगर पालिका नैनीताल के लिए एसडीएम नैनीताल, नगर पालिका रामनगर के एसडीएम रामनगर, नगर पालिका भवाली के लिए श्री कैंची धाम एसडीएम, नगर पालिका भीमताल के लिए एसडीएम धारी, नगर पालिका कालाढूंगी के लिए एसडीएम कालाढूंगी और नगर पंचायत लालकुआं के लिए एसडीएम लालकुआं को नियुक्त किया गया है। साथ ही नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। साथ ही नगर निगम में दस पिंक बूथ भी बनाए गए हैं।