फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rksia Ufnai sewer, store, fields full of water

रकसिया नाला उफनाया, दुकान, खेतों में भरा पानी

Sun, 19 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 19 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rksia Ufnai sewer, store, fields full of water
रकस‌िया नाला - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। रकसिया नाला रविवार की सुबह उफना गया। इसके चलते बिड़ला स्कूल के पास खेत और दुकानों में पानी घुस गया। बाद में जेसीबी से नाले की सफाई की गई। अभी बरसात की शुरुआत है, ऐसे आने वाले दिनों को लेकर लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


पहाड़ों में बरसात के कारण रकसिया नाले में पानी का स्तर बढ़ गया। बिड़ला स्कूल के पास नाले में गंदगी और झाड़ियां उगी हैं। इसके कारण पानी की निकासी बाधित हो गई। जब तक लोग सुबह कुछ समझ पाते कई बीघा खेत जलमग्न हो गए। इसमें स्थानीय निवासी जमन सिंह कनवाल की करीब आठ बीघा मक्का बर्बाद हो गयी।
विज्ञापन


इसी तरह लोकेश बिष्ट को भी नुकसान उठाना पड़ा। इनके खेत में चरई, धान की पौध डूब गई। इसके अलावा दुकानों के बरामदों तक भी पानी पहुंच गया। बाद में लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जलभराव की सूचना दी। जेसीबी से नाले की निकासी को सुचारु किया गया। जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed