फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Risking their lives, they are crossing the Sher Nala

Nainital News: जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं शेर नाला

Wed, 13 Aug 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 13 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Risking their lives, they are crossing the Sher Nala
गौलापार। हल्द्वानी-चोरगलिया- सितारगंज मुख्य मार्ग स्थित शेर नाले में वाहन स्वामी जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं। शेर नाले में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। नाले को पार करने के लिए पास में ही वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। शेर नाले के उफान में आने से वैकल्पिक मार्ग बीच में बह गया है जिससे नाले के मार्ग में बीचों-बीच भारी गड्ढा बन गया है। नाले के पानी के साथ-साथ बड़े-बड़े पत्थर नाले के बीच में आ गए हैं जिससे चौपहिया वाहनों को निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी नाले में पानी बढ़ जाने से मार्ग बंद हो जा रहा है। दो पहिया वाहन का निकलना तो भारी मुश्किल भरा है। ऐसे में भी कई वाहन चालक यहां से मजबूरी में वाहन निकाल रहे हैं। हालांकि पानी ज्यादा होने की स्थिति में पुलिस यातायात रोक रही है। मगर कम पानी में भी लोगों की मुसीबत कम नहीं है। संवाद
विज्ञापन

फोटो स0 12 सीजीएलपी1: शेर नाले में कम पानी में आधी डूबी कार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed