फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Risk of accidents due to sand scattered on the Tallital-Kathgodam road.

Nainital News: तल्लीताल-काठगोदाम मार्ग पर बिखरी रेत से हादसे का खतरा

Mon, 14 Sep 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 14 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Risk of accidents due to sand scattered on the Tallital-Kathgodam road.
नैनीताल। तल्लीताल से काठगोदाम तक सड़क पर जगह-जगह बिखरी रेत राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है। डामर उखड़ने के बाद सड़क पर जमा रेत और बजरी से खासकर मोड़ों पर फिसलन बढ़ गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के रपटने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

तल्लीताल क्षेत्र में सड़क पर बिखरी रेत के कारण कई लोग रपटकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मोड़ों पर रेत अधिक जमा होने से वाहन चालकों का अचानक संतुलन बिगड़ जाता है। बारिश के दौरान स्थिति और खतरनाक हो जाती है। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है। इससे रेत और बजरी सड़क पर फैल रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द रेत हटाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क पर फैली रेत को हटाया जा रहा है। संबंधित स्थानों पर सफाई कराकर सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed