फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rise from tourists in Nainital, influx of tourists increased on weekends after noon

नैनीताल में सैलानियों से बढ़ी रौनक, वीकेंड पर दोपहर बाद पर्यटकों की आमद बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Rise from tourists in Nainital, influx of tourists increased on weekends after noon
नैनीताल में तल्लीताल में सैल्फी प्वाइंट पर सैलानी बेखौफ बिना मास्क के दिखाई देते हुए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। वीकेंड (सप्ताह के अंत) के मौके पर नैनीताल में फिर से सैलानियों की भीड़ जुटी। शनिवार को पर्यटकों ने नैनीझील में बोटिंग का आनंद लिया। वहीं मॉल रोड, नैना देवी मंदिर, तिब्बती मार्केट, पंत पार्क, बैंड हाउस, तल्लीताल सेल्फी प्वाइंट में पर्यटकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक चिड़ियाघर में 384 वयस्क और 44 बच्चों ने वन्य प्राणियों को देखा। साथ ही केव गार्डन में 350 पर्यटक पहुंचे। हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 97, जबकि वाटर फाल में 435 पर्यटकों ने मौज मस्ती की। इसके अलावा टिफिन टॉप और बारापत्थर में घुड़सवारी और हिमालय दर्शन और स्नोव्यू में सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन

नो मास्क नो इंट्री पर अमल नहीं
नैनीताल। प्रशासन ने भले ही नैनीताल के प्रवेश द्वारों में नो मास्क नो इंट्री के बोर्ड लगाए हैं मगर शनिवार को कई सैलानियों ने बिना मास्क के नगर में प्रवेश किया और बिना मास्क के पर्यटक स्थलों को देखा। इसके बाद भी किसी ने इन सैलानियों को मास्क लगाने के लिए नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल में दिनभर धूप खिली
नैनीताल। नगर में शनिवार को दिनभर धूप खिली। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि देर शाम कोहरा छाने लगा था। जीआईसी के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed