फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rinku scarves were tied to the legs of killer

हत्यारे के गमछे से बंधे थे रिंकू के पैर

Sun, 25 Dec 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर। Updated Sun, 25 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rinku scarves were tied to the legs of killer
हत्यारे के गमछे से बंधे थे रिंकू के पैर - फोटो : amar ujala

ब्रजेश उर्फ रिंकू हत्याकांड  के मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी का स्केच जारी किया है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि 4 दिसंबर को मोहल्ला खताड़ी वाल्मीकि बस्ती निवासी ब्रजेश उर्फ रिंकू की अज्ञात लोगों ने पत्थरों से कुचलकर हत्या कर शव रेलवे क्रासिंग के पास फेंक दिया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी कंजर जाति का है। जिसका नाम व पता न मिलने के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी अज्ञात व्यक्ति की लोकेशन  घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। उन्होंने  बताया कि जो गमछा आरोपी के सिर पर बंधा था उसी गमछे से मृतक रिंकू के दोनों पैर बांधे गये थे, जिससे घटना का आरोपी वही व्यक्ति प्रतीत होता है। पुलिस  ने अज्ञात आरोपी का स्केच जारी किया है।
विज्ञापन


हत्याकांड के खुलासे के लिए क्रमिक अनशन जारी

ब्रजेश हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर अपराधियों को शह देने का आरोप लगाया। वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने भी क्रमिक अनशन में भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रमिक अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हत्याकांड के तीन सप्ताह बाद भी पुलिस सिर्फ कार्रवाई करने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस की  कार्यप्रणाली के खिलाफ आंदोलन तेज किया जायेगा। क्रमिक अनशन पर सुषमा देवी, संगीता देवी, अजय कुमार, चंदन कुमार आदि  बैठे।


इस मौके पर सफाई संघ अध्यक्ष रामभरोसे लाल, अश्विनी सिद्धार्थ,  अनिल कुमार, राजेश कुमार, हरलाल, कमला देवी, सुशील कुमार सहित कई लोग  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed