फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Right direction and efficient guidance is the key to success: SSP

सही दिशा और कुशल मार्गदर्शन सफलता की कुंजी: एसएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Right direction and efficient guidance is the key to success: SSP
नैनीताल के डीएसबी कालेज में कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में सोमवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दीक्षारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा कि सही दिशा और कुशल मार्गदर्शन सफलता की कुंजी है। अन्य वक्ताओं ने भी स्नातक के छात्रों को सफलता के मंत्र दिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सीसीएफ कुमाऊं डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल ने कहा सफलता के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। एसडीएम प्रतीक जैन ने छात्रों को बताया कि सकारात्मक सोच से जीवन को कुशल एवं समृद्ध बनाया जा सकता है। कुमाऊं विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने विवि की उपलब्धियां गिर्नाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की समूह प्रमुख डॉ. गीता तिवारी ने छात्रों को कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा दीक्षारंभ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं को नए परिवेश से परिचित कराना है, जिससे उन्हें यह जानकारी मिलेगी कि किस प्रकार राष्ट्र-राज्य और मानवता की सेवा कर सकते हैं। मध्याह्न के बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी एवं एनएसएस विषय की जानकारी दी। यहां डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. लज्जा भट्ट, डॉ. संतोष उपाध्याय, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. दीपाक्षी जोशी, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. ऋचा गिनवाल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो. ललित तिवारी और डॉ. गीता तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed