{"_id":"77361797aed241971c0690e37f8704da","slug":"riding-as-a-moving-auto-thieves-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! आटो में सवारी बनकर घूम रहे जेबकतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! आटो में सवारी बनकर घूम रहे जेबकतरे
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 27 Feb 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आटो में सतर्क नहीं रहने से आपकी जेब पर डाका पड़ सकता है। शहर में जेबकतरा गैंग सक्रिय है। गैंग के सदस्य सवारी बनकर आटो में घूम रहे हैं। मौका मिलते ही सवारियों की जेब पर हाथ साफ कर रहे हैं। गुरुवार को एक सवारी की जेब से तीन सौ रुपए और मोबाइल उड़ाने की घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
कुसुमखेड़ा आरटीओ रोड निवासी निवासी जयदत्त गुरुवार की शाम बेटे के साथ रोडवेज आने के लिए आटो में बैठे। उनके साथ एक अपरिचित युवक भी बैठ गया। मुखानी में अपरिचित उतर गया। रोडवेज आने पर पता चला कि उनके पाकेट से मोबाइल और 300 रुपए गायब थे। जयदत्त ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के मुताबिक आटो में पाकेटमारी की यह चौथी घटना है। इसके पहले 21 फरवरी को दिनदहाड़े एक महिला की तीन साल की मासूम बेटी को छीनकर संदिग्ध आटो चालक ने जेवर उतरवाए। यह घटना डीके पार्क स्थित श्री राम मंदिर के सामने हुई थी। इस घटना में शामिल आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा गया है। बता दें कि पांच अगस्त 2014 को आटो से जाते समय ही मुनीम विनोद कुमार से एक लाख रुपए उड़ाए गए थे। अगस्त 2014 में ही ट्रांसपोर्टर शंकर सिंह से 15 हजार रुपए उड़ाए। सिंधी चौराहे पर आने के बाद ट्रांसपोर्टर को पता चला। इन घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन