{"_id":"682b6d0bbfea07f12909195c","slug":"revenue-sub-inspector-machine-worth-rs-15-lakhs-lost-in-tiranga-yatra-program-in-haldwani-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: तिरंगा यात्रा में राजस्व उप निरीक्षक को 15 लाख का झटका, पिता ने कर्जा लेकर दिलाई थी मशीन, हुई गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: तिरंगा यात्रा में राजस्व उप निरीक्षक को 15 लाख का झटका, पिता ने कर्जा लेकर दिलाई थी मशीन, हुई गुम
Mon, 19 May 2025 11:10 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 19 May 2025 11:10 PM IST
सार
हल्द्वानी में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में लालकुआं तहसील से ड्यूटी में गए राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद की कान की मशीन गिर गई। वीरेंद्र चंद के मुताबिक मशीन की कीमत करीब 15 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
हल्द्वानी में शनिवार को आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में लालकुआं तहसील से ड्यूटी में गए राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद की कान की मशीन गिर गई। वीरेंद्र चंद के मुताबिक मशीन की कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह स्कूली बच्चों को लंच पैकेट बांट रहे थे। इस दौरान उनके कान में लगी मशीन गिर गई। देर शाम तक भी मशीन कहीं नहीं मिली।
विज्ञापन
वीरेंद्र चंद का कहना है कि उन्होंने सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली में यह मशीन लगवाई थी, जो विदेश से लगभग 15 लाख रुपये की खरीदी गई है। बता दें कि, शनिवार को हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया था। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे, महिलाएं व स्थानीय लोग शामिल हुए। लालकुआं तहसील से ड्यूटी में पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद कार्यक्रम की शुरूआत में छात्रों और शिक्षकों को लंच पैकेट बांट रहे थे, इस बीच उनके कान में लगी करीब 15 लाख रुपए से अधिक की कान की मशीन कहीं गिरकर खो गई। मशीन को ढूंढने के लिए लालकुआं तहसील के कई कर्मचारी और वीरेंद्र शाम तक लगे रहे, लेकिन मशीन नहीं मिली।
विज्ञापन
वीरेंद्र चंद ने बताया कि वह साल 2018 में राजस्व उप निरीक्षक पद पर तैनात हुए थे, नौकरी के मात्र दो माह बाद एक दुर्घटना में उनके दोनों कान क्षतिग्रस्त हो गए, उन्हें सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली भर्ती करना पड़ा। इस दौरान विदेश से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से अस्पताल ने कान की मशीन मंगाई, उनके पिता ने मुश्किल से कर्ज लेकर अस्पताल का खर्च चुकाया। उक्त मशीन की मदद से वह बेहतर सुन व बातों को समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनकी खोई हुई मशीन ढूंढकर लाएगा उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन