फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Revenue Lok Adalat in Nainital disposed of 722 cases

Nainital News: नैनीताल में राजस्व लोक अदालत ने 722 वादों का किया निस्तारण

Sun, 29 Mar 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 29 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Revenue Lok Adalat in Nainital disposed of 722 cases
नैनीताल। जिले में आयोजित राजस्व लोक अदालत में 722 वादों का निस्तारण किया गया। यह आयोजन न्याय आपके द्वार अभियान के तहत किया गया था। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

शनिवार को सहायक कलेक्टर द्वितीय धारी ने धारा 34 एलआर एक्ट के 15 वादों में से 14 का निस्तारण किया। इनके अलावा , सहायक कलेक्टर द्वितीय कैंचीधाम ने 78 वादों के सापेक्ष 76 वादों का समाधान किया। कुल 722 वादों में भू राजस्व अधिनियम, स्टांप अधिनियम, जमींदारी विनाश अधिनियम और भू सुधार अधिनियम से संबंधित मामले शामिल थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि राजस्व संबंधी वाद केवल कागजी प्रक्रिया नहीं होते बल्कि इनके पीछे किसानों की भूमि, परिवारों की आजीविका और व्यक्तियों का आत्मसम्मान भी जुड़ा होता है। उन्होंने बताया कि सीएम के निर्देश पर इन अदालतों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed