फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Revenue imposed in Sharda

चम्पावत: शारदा में फर्जी राॅयल्टी काटकर सरकार को लगाया जा रहा राजस्व का चूना

Mon, 20 Feb 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 20 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Revenue imposed in Sharda
टनकपुर (चंपावत)। शारदा खनन में फर्जी वाहनों के नंबर से राॅयल्टी काटने का मामला सामने आया है। इसमें निकासी कांटे पर तैनात ठेकेदार कंपनी के कंप्यूटर आपरेटर की लिप्तता सामने आई है। वन निगम के खनन प्रभाग ने कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला पकड़ में आने से चोरी कर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे माफिया में खलबली मची है।
विज्ञापन



शारदा में खनन शुरू होते ही इसकी आड़ में माफिया भी सक्रिय हो जाते हैं। जो राॅयल्टी की चोरी कर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाते हैं। इस बार भी ऐसा ही एक मामला पकड़ में आया है, जिसमें फर्जी वाहनों के नंबरों से राॅयल्टी काट कर राजस्व चोरी का प्रयास किया गया है। जानकारी के मुताबिक गत 17 फरवरी की देर शाम शारदा के कालाझाला गेट में निकासी बंद होने के बाद कांटे पर तैनात ठेके के कंप्यूटर आपरेटर ने 35 से अधिक ऐसे नंबर के वाहनों की राॅयल्टी काटी है जो खनन कार्य में पंजीकृत ही नहीं है। इन वाहनों में कुछ ई-रिक्शा और कुछ बाइकों के भी नंबर शामिल होना बताया गया है।
विज्ञापन



फर्जी तरीके से राॅयल्टी काटने का मामला पकड़े जाने से जहां खनन में राजस्व चोरी के खेल का खुलासा हुआ है, वहीं इसमें लिप्त माफिया में भी खलबली मची है। बताया गया कि फर्जी वाहनों के नंबर की राॅयल्टी काटकर माफियाओं को बेची जाती है, जिससे राॅयल्टी काटने वाले कर्मचारी और माफिया दोनों को मुनाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत 17 फरवरी की देर शाम फर्जी वाहनों के नंबर से रायल्टी काटी गई है। जांच के लिए कमेटी गठित कर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा गया है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पाई। रिपोर्ट मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश कुमार, डीएसएम व कार्यवाहक खनन प्रबंधक वन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed