फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Retired colonel's ten thousand shoes stolen, thieves took away from home, case filed

रिटायर्ड कर्नल के दस हजार के जूते चोरी, घर से उठा ले गए चोर, मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Retired colonel's ten thousand shoes stolen, thieves took away from home, case filed
हल्द्वानी। आस्था विहार, पनचक्की चौराहा के पास रहने वाले रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी के घर से 10 हजार 199 रुपये के जूते चोरी हो गए। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जूतों की तलाश कर कर रही है। आशंका है कि जूते कूड़ा बीनने वाले लेकर गए हैं।
विज्ञापन

पीसी जोशी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके कीमती एक जोड़ी जूते छह अगस्त को घर के गेट पर रखे थे। सीसीटीबी फुटेज देखने से पता चला है कि कूड़ा बीनने वाले बच्चों ने जूते चुराए हैं। जूतों की कीमत 10 हजार 199 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की विवेचना भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी को सौंपी गई है। सीओ शांतनु पाराशर का कहना है कि पुलिस ने कूड़ा बीनने वाले दो लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में पर्स उड़ा रहा है बच्चा गिरोह
हल्द्वानी। शहर में बच्चों का गिरोह राह चलते लोगों के पर्स उड़ा रहा है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को तब हुआ जब कोतवाली पुलिस ने डीके पार्क में छापा मारकर दो किशोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दस पर्स के साथ नौ हजार रुपये बरामद किए गए। पता चला है कि दोनों किशोर करीब 20 महिलाओं के पर्स को उड़ा चुके हैं। उन्होंने आठ अगस्त को मंगलपड़ाव में महिला के बैग से पर्स उड़ाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आवास विकास कालोनी निवासी शिखा अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आठ अगस्त को उसकी बहन का पर्स उचक्कों ने पार कर दिया था। पर्स में 12 हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड सहित अन्य कागज थे। इस मामले की जांच करने के लिए मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम गठित की। बृहस्पतिवार की सुबह चौकी प्रभारी ने डीके पार्क में 15 साल के दो किशोरों को दस पर्स के साथ पकड़ लिया। दोनों चोरी के पैसों का आपस में बंटवारा कर रहे थे।

शिखा की बहन का पर्स भी दोनों ने उड़ाया था। पुलिस ने शिक्षा के चोरी गए नौ हजार रुपये, आधार कार्ड, एटीएम और स्वास्थ्य कार्ड दोनों किशोरों से बरामद किया है। दोनों बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरानगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों विधि विवादित किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed